फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 3 February:Indian indices opened higher on 3 february sensex above 50000

Share Market Today: शेयर बाजार को खूब पसंद आ रहा बजट, 50 हजार के ऊपर सेंसेक्स

Wed, 03 Feb 2021 01:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 03 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 3 February:Indian indices opened higher on 3 february sensex above 50000
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, जिसका शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 3,511 अंक चढ़ा। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 227.66 अंक (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,025.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 14,723.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दोपहर 1.19 बजे- सेंसेक्स 692.64 अंक ऊपर 50490.36 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 208.90 अंक (1.43 फीसदी) ऊपर 14856.75 पर कारोबार कर रहा है। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्च्तम स्तर है।
विज्ञापन


सुबह 11.03 बजे- शेयर बाजार में बढ़त जारी है। सेंसेक्स 511.26 अंक ऊपर 50308.98 के स्तर पर है और निफ्टी 156.05 अंक ऊपर 14803.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10.9 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 257.12 अंकों की बढ़त के साथ फिर 50 हजार के ऊपर 50054.84 पर पहुंच गया है। निफ्टी की बात करें, तो यह 92.10 अंकों की तेजी के साथ 14739.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 9.29 बजे- 138 अंकों की गिरावट के बाद बाजार में रौनक लौटी और सेंसेक्स 80.22 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 49877.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो यह 11.25 अंक ऊपर 14659.10 के स्तर पर था।

सुबह 9.20 बजे- सेंसेक्स 138.82 अंक नीचे 49,658.90 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 36 अंक नीचे 14611.90 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी
बुधवार को वैश्विक बाजारों में भी बढ़त दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.19 फीसदी, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.96 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.86 फीसदी लुढ़क गया। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस, नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स एक-एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। यूरोप के बाजार में ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स 0.78 फीसदी, जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 1.56 फीसदी और फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 1.86 फीसदी ऊपर बंद हुए थे।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी, ओएनजीसी और आईओसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, एसबीआई, हिंडाल्को, टीसीएस और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 326.48 अंक (0.66 फीसदी) ऊपर 50124.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 82.90 अंक (0.57 फीसदी) ऊपर 14730.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 751.66 अंक (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.40 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1197.11 अंक यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 49797.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 366.65 अंक (2.57 फीसदी) की बढ़त के साथ 14647.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed