फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened higher on 10 february sensex above 51400

शेयर बाजार में लौटी रौनक, फिर 51400 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 10 Feb 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 10 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened higher on 10 february sensex above 51400
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

एक फरवरी 2021 को पेश हुए बजट के बाद से बाजार में जारी बढ़त पर मंगलवार को विराम लग गया। लेकिन मिश्रित वैश्विक आंकड़ों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार फिर से हरे निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 139.65 अंक (0.27 फीसदी) की तेजी के साथ 51468.73 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.85 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 15144.15 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


आज 824 शेयरों में तेजी आई और 349 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली। 
विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह कोई बड़ा आर्थिक घटनाक्रम नहीं है, इसलिए कंपनियों के तिमाही परिणाम और वैश्विक संकेतक बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जैसे बड़े घटनाक्रम बीते चुके हैं। ऐसे में अब निवेशकों की धारणा फिर से बुनियादी कारक तय करेंगे। बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में करीब 9.6 फीसदी का उछाल आया है। बजट और कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने से दीर्घावधि की दृष्टि से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बीते सप्ताह जोरदार उछाल के बाद इस सप्ताह बाजार में कुछ 'करेक्शन' आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, पावर ग्रिड, मारुति, एल एंड टी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फार्मा, मीडिया, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 10.32 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 51,339.40 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 15,116.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 122.08 अंक (0.24 फीसदी) की तेजी के साथ 51470.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 15164.15 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को सेंसेक्स 19.69 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 51329.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15109.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed