फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Market Today Latest News: Sensex Nifty edge higher at opening

Share Market Today: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, सभी सेक्टर्स में उछाल

Wed, 16 Dec 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Market Today Latest News: Sensex Nifty edge higher at opening
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 288.89 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 46552.06 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 83.50अंकों की तेजी (0.62 फीसदी) के साथ 13651.40 के स्तर पर हुई।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एम एंड एम, यूपीएलस बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, बैंक, आईटी, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 177.80 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के बाद 46440.97 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 71.10 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 13639 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 173.90 अंक (0.38 फीसदी) नीचे 46079.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट (0.33 फीसदी) के साथ 13512.80 के स्तर पर हुई थी। 


मंगलवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 9.71 अंक ऊपर 46263.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.07 फीसदी (9.70 अंक) की तेजी के साथ 13567.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed