फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Market Today Opening Latest News Update: opening slightly down nifty below 13000

Share Market Today: मामूली गिरावट पर खुला बाजार, 13000 के नीचे निफ्टी

Fri, 27 Nov 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Nov 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Market Today Opening Latest News Update: opening slightly down nifty below 13000
शेयर मार्केट आज - फोटो : PTI

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मुश्रित वैश्विक रुख के चलते शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 18.30 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 44241.44 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 2.10 अंकों की गिरावट (0.02 फीसदी) के साथ 12984.90 पर हुई। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, गेल, एम एंड एम और बजाज फाइनेंस की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं टीसीएस, पावर ग्रिड, रिलायंस, हिंडाल्को और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 75.84 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 44335.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 21.30 अंक यानी 0.16 फीसदी ऊपर 13008.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते शेयर बाजार में तेजी आई थी। सेंसेक्स 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 431.64 अंक ऊपर 44259.74 के स्तर पर बंद हुआ थी। वहीं निफ्टी 1.21 फीसदी (155.60 अंक) की बढ़त के साथ 13014 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 113.07 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 43941.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 33.90 अंकों की तेजी (0.26 फीसदी) के साथ 12892.30 पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed