{"_id":"5fbdd62cb36998011d55c677","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-opening-sensex-up-by-302-points-nifty-above-13000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड: 302 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के ऊपर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड: 302 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के ऊपर
Wed, 25 Nov 2020 09:27 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार फिर से हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 302.01 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर रिकॉर्ड 44825.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 87.80 अंकों की तेजी (0.67 फीसदी) के साथ 13143 पर हुई। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था और निफ्टी पहली बार 13000 के ऊपर पहुंचा था।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी
मंगलवार को अमेरिका के बाजार डाउ जोंस इंडेक्स में 1.54 फीसदी की बढ़त आई और यह 454.97 अंक ऊपर 30,046.20 पर बंद हुआ था। इंडेक्स पहली बार इस स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 12,036.80 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 57.82 अंक ऊपर 3,635.41 पर बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट में भी शानदार बढ़त दर्ज की गई। ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स 1.55 फीसदी ऊपर 6,432.17 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 165.47 अंक ऊपर 13,292.40 पर बंद हुआ था। फ्रांस का सीएसी इंडेक्स भी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 5,558.42 पर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 395 अंक यानी 1.51 फीसदी ऊपर 26,561 पर कारोबार कर रहा है। हेंगसेंग इंडेक्स 375 अंकों की बढ़त के साथ 26,963 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 3,395 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, ग्रासिम और पावर ग्रिड की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, मारुति, गेल और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 141.16 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के बाद 44664.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 60.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 13115.30 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
भारी विदेशी निवेश और वैश्विक बाजार में तेजी के चलते पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 445.87 अंक ऊपर 44523.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी (128.70 अंक) की तेजी के साथ 13055.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 274.67 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 44351.82 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी (0.65 फीसदी) के साथ 13010 पर हुई थी।