फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex nifty in green nifty above 13000 for the first time

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में 274 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार पार किया 13000 का आंकड़ा

Tue, 24 Nov 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex nifty in green nifty above 13000 for the first time
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज तेजी - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार फिर से हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 274.67 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 44351.82 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी (0.65 फीसदी) के साथ 13010 पर हुई। निफ्टी ने पहली बार 13000 का आंकड़ा पार किया है। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान पर निर्भर करेगी। इस वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के टीके से संबंधित खबरों, अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की चर्चा तथा वैश्विक रुख बाजार की दिशा तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज मारुति, डिविस लैब, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 136.73 अंक यानी 0.31 फीसदी की तेजी के बाद 44213.88 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 48 अंक यानी 0.37 फीसदी ऊपर 12974.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
पिछले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 194.90 अंक ऊपर 44077.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.52 फीसदी (67.40 अंक) की तेजी के साथ 12926.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 350.09 अंक (0.80 फीसदी) ऊपर 44232.34 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 95 अंकों की तेजी (0.74 फीसदी) के साथ 12954 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed