फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex above 45100 and nifty above 13200

Share Market Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, 45100 के ऊपर सेंसेक्स, 13200 के पार निफ्टी

Mon, 07 Dec 2020 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Dec 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex above 45100 and nifty above 13200
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.30 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 45115.85 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 10.30 अंकों की तेजी (0.08 फीसदी) के साथ 13268.80 के स्तर पर हुई थी। 

विज्ञापन


कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी खबरों तथा अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर भी रहेगी। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा।  वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और सन फार्मा के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं रिलायंस, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, प्राइवेट बैंक, बैंक एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 91,629.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 58.73 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 45138.28 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 21 अंक यानी 0.21 फीसदी ऊपर 13279.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 98.43 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 44731.08 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी (0.27 फीसदी) के साथ 13169.20 पर खुला था। इसके बाद आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा से सेंसेक्स और निफ्टी में जोरजदार तेजी देखी गई। 


शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स-निफ्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। सेंसेक्स 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 446.90 अंक ऊपर 45079.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.95 फीसदी (124.65 अंक) की तेजी के साथ 13258.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed