{"_id":"599bf98a4f1c1b675e8b4ad0","slug":"bse-bans-200-companies-from-trading-promoters-can-t-trade-for-10-years-in-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSE ने 200 कंपनियों के कारोबार पर लगाई रोक, 10 साल के लिए लगाया बैन","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
BSE ने 200 कंपनियों के कारोबार पर लगाई रोक, 10 साल के लिए लगाया बैन
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार से 200 कंपनियों को कारोबार करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही इन कंपनियों के प्रमोटरों पर भी शेयर मार्केट में अगले 10 साल के लिए ट्रेडिंग पर बैन लगा दिया है। ये ऐसी कंपनियां हैं जिनमें पिछले 10 साल से शेयरों में किसी प्रकार की कोई खरीदारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें- सिक्का के इस्तीफे से हिला शेयर बाजार, 200 अंक टूटा सेंसेक्स, इंफोसिस के शेयर 6 फीसदी गिरे
विज्ञापन
बीएसई ने कहा कि इन कंपनियों के प्रमोटरों को अपने शेयर होल्डर से फेयर वैल्यू पर शेयर खरीदने होंगे। यह फेयर वैल्यू एक्सचेंज द्वारा नियुक्त किए गए व्यक्ति तय करेगा।
विज्ञापन
ज्यादातर कंपनियां खाद, दवा, फाइनेंस और टेक्सटाइल क्षेत्र की हैं। एक्सचेंज ने तीन सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि ये सारी कंपनियां 23 अगस्त से एक साथ डीलिस्ट हो जाएंगी। पहले सर्कुलर में 117 कंपनियां हैं, जिन पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
वहीं दूसरे सर्कुलर में 28 कंपनियां हैं, जिनके पास शेयर मार्केट में कारोबार करने के लिए कैश नहीं है और तीसरे सर्कुलर में 55 कंपनियां हैं, जो पहले से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में डीलिस्टेड हो गई हैं।