{"_id":"5d2322908ebc3e6cf035cb8b","slug":"black-monday-in-share-market-investor-lost-five-lakh-crore-rupees-in-two-days-five-takaways","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में काला सोमवार, दो दिन में निवेशकों के डूबे पांच लाख करोड़, पांच वजहें","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में काला सोमवार, दो दिन में निवेशकों के डूबे पांच लाख करोड़, पांच वजहें
Mon, 08 Jul 2019 05:42 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में सोमवार का दिन निवेशकों का दिन काला रहा। शुक्रवार और सोमवार दो दिन मिलाकर के निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लग गई। बजट के अलावा भी पांच कारण रहे, जिनकी वजह से बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) इन दो दिनों में 2.75 फीसदी तक कम हो गया। बजट से निवेशकों को किसी तरह का कोई उत्साह देखने को नहीं मिला था। इसके बाद विदेशी बाजारों में भी गिरावट का असर भी पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भी बाजार को रास नहीं आया। सोमवार को निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूब गए।
विज्ञापन
इन कारणों से डूबा बाजार
जिन वजह या कारणों के चलते बाजार में निवेशकों को भारी भरकम चपत लगी, वो इस प्रकार हैं.....1. सूचीबद्ध कंपनियों में शेयरहोल्डिंग बढ़ाने का प्रस्ताव
आम बजट में शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की शेयर होल्डिंग 25 फीसदी से 35 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसको एक से दो साल में लागू करने का है। इसके साथ ही बजट में कंपनियों पर 20 फीसदी बायबैक टैक्स लगाने के प्रस्ताव भी दिया गया।
विज्ञापन