फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Before the results of MPC meeting stock market rise Sensex jumped 200 points Nifty opened beyond 17500

Stock Market: एमपीसी की बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 17500 के पार

Thu, 10 Feb 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Feb 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Latest News Update: भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 213 अंक की बढ़त लेते हुए 58,679 के स्तर पर खुला।
 

विज्ञापन
Before the results of MPC meeting stock market rise Sensex jumped 200 points Nifty opened beyond 17500
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मौद्रिक नीति पर फैसले से पहले सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों इंडेक्स ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 213 अंक की बढ़त लेते हुए 58,679 के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 67 अंक चढ़कर 17,541 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 657 अंक की तेजी के साथ 58,465 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक भी 197 अंक की बढ़त के साथ 17,463 के स्तर पर  बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed