फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   anupam rasayan share price open lower than issue price share price lower than issue price in BSE NSE

anupam rasayan ipo price: आईपीओ: अनुपम रसायन की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, निवेशक निराश

Wed, 24 Mar 2021 12:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 24 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
anupam rasayan share price open lower than issue price share price lower than issue price in BSE NSE
ipo anupam rasayan - फोटो : pixabay

विशेष प्रकार के रसायनों का कारेाबार करने वाली कंपनी अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड के शेयर बुधवार को सूचीबद्ध हो गए हैं। घेरलू शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को जोरदार झटका लगा है। कंपनी का शेयर 6.3 फीसदी नीचे 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। जबकि इश्यू प्राइस 555 रुपये था। ऐसे में खराब लिस्टिंग से अनुपम के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक निराश हैं।

विज्ञापन


निवेशकों को हुआ घाटा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी के शेयर को 534.70 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग मिली। इश्यू प्राइस की तुलना में यह 3.66 फीसदी डिस्काउंट पर है। बीएसई पर निवेशकों को एक लॉट पर 548 रुपये का घाटा हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर निवेशकों को एक लॉट पर 945 रुपये का घाटा हुआ। अनुपम रसायन के आईपीओ में एक लॉट 27 शेयरों का था। इस आईपीओ में आवेदन मूल्य प्रति शेयर 554-555 रुपये रखा गया था।
विज्ञापन


अनुपम रसायन के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन तक कुल 44.06 गुना अभिदान प्राप्त हुए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस निर्गम में 42,74,80,578 करोड़ शेयरों की मांग आई थी, जबकि कंपनी ने 97,01,809 शेयरों की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


760 करोड़ रुपये का था आईपीओ 
यह आईपीओ 760 करोड़ रुपये का था। इसमें पात्र संस्थागत निवेशकों के वर्ग में 65.74 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के वर्ग में 97.42 गुना और खुदरा निवेशकों के वर्ग में 10.77 गुना अभिदान मिला। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपये जुटाए थे। 


साल 1984 से काम कर रही है कंपनी 
आईपीओ 12 मार्च से 16 मार्च 2021 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने कर्ज चुकाने के लिए प्राथमिक बाजार से पैसा जुटाया है।
कंपनी 1984 से काम कर रही है और मुख्य रूप से कृषि, सौंदर्य सामग्री और औषधियों के रसायन तैयार करती है। कंपनी के 53 वैश्विक एग्रोकेम ग्राहकों में सिंजेन्टा, सुमिटोमो और यूपीएल शामिल हैं। कंपनी का दो-तिहाई रेवेन्यू निर्यात से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed