फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Akshaya Tritiya Market Boom after three year Gold worth RS 13000 crores sold 22 percent more sales than 2019

महंगाई बेअसर: अक्षय तृतीया पर तीसरे साल लौटी रौनक, बिका 13000 करोड़ का सोना, 2019 से 22 फीसदी ज्यादा रही बिक्री

Wed, 04 May 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 May 2022 06:21 AM IST
सार

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस बार देशभर में 22 टन सोना बिका, जो महामारी पूर्व स्तर के 18 टन से 22.2 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya Market Boom after three year Gold worth RS 13000 crores sold 22 percent more sales than 2019
सोने-चांदी की बिक्री में तेजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल कोविड-19 के साये में बीतने के बाद तीसरे साल अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर के सराफा बाजार गुलजार रहे। मंगलवार को करीब 13,000 करोड़ रुपये का सोना बिका। चांदी की करीब 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि 2019 में अक्षय तृतीया पर करीब 10,000 करोड़ रुपये का सोना बिका था। 2020 और 2021 में महामारी की वजह से दुकानें नहीं खुल सकी थीं। 2020 में करीब 500 करोड़ का कारोबार हुआ था। वहीं, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस बार देशभर में 22 टन सोना बिका, जो महामारी पूर्व स्तर के 18 टन से 22.2 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, इस बार बिक्री 25 टन रहने का अनुमान था। 
विज्ञापन


दिल्ली : 1000 करोड़ की बिक्री
दी बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया कि दिल्ली में इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में ज्यादा चहल-पहल नहीं रही। इसकी प्रमुख वजह महंगाई के कारण लोगों की खरीद क्षमता प्रभावित होना है। इस बार 2019 के मुकाबले सोने की बिक्री कम रही। कुल करीब 1,000 रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाम घटने से सुधरा माहौल...अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के उपाध्यक्ष श्याम मेहरा ने कहा, सोने की कीमतें 55,000-58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं। इससे उपभोक्ताओं की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।


इन वजहों से भी बढ़ी बिक्री

  • मेहता का कहना है कि महंगाई का सोने की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं होता है। जब भी महंगाई बढ़ती है, शेयर बाजारों में गिरावट आती है और सोने में तेजी आती है।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व बुधवार को होने वाली बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इससे सोने को समर्थन मिलेगा।
  • आने वाले 12 महीनों में पीली धातु 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। तेजी को देखते हुए भी खरीदारी बढ़ी।
  • पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में करीब 4,000 रुपये की गिरावट आई है।
  • हॉलमार्क की वजह से लोगों में सोने की शुद्धता को लेकर भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed