फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI officers writes letter to Governor for saving autonomy of central bank

आरबीआई कर्मियों ने पटेल को लिखा पत्र, कहा- बैंक की स्वायत्तता की करें रक्षा

Sat, 14 Jan 2017 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
RBI officers writes letter to Governor for saving autonomy of central bank

भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी यूनियन ने बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल से अनुरोध किया है कि वह इस केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को बचाएं। साथ ही केंद्र सरकार को इसकी प्रक्रिया में दखलंदाजी की इजाजत न दें।

विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन ने यह अपील नोटबंदी के मामले में आरबीआई की भूमिका की आलोचना के बाद की है। अर्थशास्त्रियों ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंदकर 86 फीसदी करेंसी को चलन से बाहर करने के फैसले के लिए आरबीआई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।
विज्ञापन


अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नए नोटों की छपाई की धीमी गति से आरबीआई की प्रतिष्ठा में कमी आई है। कुछ लोग आरबीआई की स्वतंत्रता पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। वे इस बात से भी सहमति जता रहे हैं कि काफी कम तैयारी के साथ नोटबंदी का फैसला लागू कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'केंद्रीय बैंक की आलोचना होना दुखद'

RBI officers writes letter to Governor for saving autonomy of central bank

कर्मचारी यूनियन ने आरबीआई गवर्नर को 13 जनवरी को लिखे पत्र में कहा है कि यह दुखद है कि नोटबंदी जैसे कठिन परिस्थिति से सफलता पूर्वक निपटने के बावजूद केंद्रीय बैंक की आलोचना हो रही है।

पत्र में एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि नकदी की व्यवस्था में समन्वय स्थापित करने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक नौकरशाह को आरबीआई भेजा था। पत्र में कर्मचारी यूनियन ने कहा है कि अगर यह सच है तो फिर यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है और वह सरकार द्वारा आरबीआई की स्वायत्तता में हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करता है।

यूनियन ने कहा है कि केंद्रीय बैंक को अपना काम करने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है। कर्मचारी यूनियन ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार नोटबंदी के दौरान आरबीआई के बेहतर प्रदर्शन को कमतर दिखाने के साथ ही केंद्रीय बैंक के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण कर रही है। यूनियन के एक सदस्य ने उक्त पत्र की सत्यता की पुष्टि की है। आरबीआई ने इस पर तत्काल कोई बयान नहीं दिया है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी किसी तरह की टिप्पणी से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed