फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big relief to EPS pensioners Life certificate can be submitted anytime validity will remain for one year

ईपीएस पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: कभी भी जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र, एक साल तक बनी रहेगी वैधता

Mon, 21 Feb 2022 05:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Feb 2022 05:21 AM IST
सार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिसंबर, 2019 में ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों की ओर से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के नियमों में यह बदलाव किया था। पेंशनधारकों को पेंशन मिलना जारी रहे, इसके लिए उन्हें अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कराना जरूरी होता है।

विज्ञापन
Big relief to EPS pensioners Life certificate can be submitted anytime validity will remain for one year
पेंशनधारकों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के मामले में बड़ी राहत। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने पेंशनधारकों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के मामले में बड़ी राहत दी है। ईपीएफओ के कर्मचारी पेंशन स्कीम 95 (ईपीएस 95) के पेंशनभोगी अब अपना जीवन प्रमाणपत्र किसी भी समय जमा करा सकते हैं। आमतौर पर इसे नवंबर में जमा करना होता है। खास बात है कि जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की तारीख से एक साल तक के लिए वैध होगा।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिसंबर, 2019 में ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों की ओर से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के नियमों में यह बदलाव किया था। पेंशनधारकों को पेंशन मिलना जारी रहे, इसके लिए उन्हें अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कराना जरूरी होता है।
विज्ञापन


ईपीएफओ ने दी जानकारी 
ईपीएफओ ने कहा, ईपीएस 95 पेंशनभोक्ता क्या आपके जीवन प्रमाणपत्र की वैधता अवधि समाप्त हो रही है? अब किसी भी समय जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह जमा करने की एक साल की अवधि तक वैध रहेगा। कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 के तहत हर साल नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को अंतिम जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की तारीख से एक वर्ष के बाद जीवन प्रमाण पत्र/ जीवन प्रमाण प्रस्तुत करने को प्रणाली के जरिये प्रतिस्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं तो रोक दी दी जाएगी पेंशन
नियम के मुताबिक, अगर किसी ईपीएस पेंशनभोगी ने 15 नवंबर, 2021 को जीवन प्रमाणपत्र जमा किया था तो उसे अब 15 नवंबर 2022 को या उससे पहले जमा करना होगा। ऐसा न करने पर पेंशन रोक दी जाएगी। पेंशनभोगियों को पेंशन प्राप्त करना जारी रखने के लिए हर साल समय-सीमा से पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। अगर ये अंतिम तिथि से पहले जमा नहीं करते हैं तो अगले माह से पेंशन नहीं मिलेगी।

यहां कर सकते हैं जमा

  • ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक हैंडल के जरिये ट्वीट कर बताया कि ईपीएस 95 पेंशनभोगी विभिन्न जगहों पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
  • ट्वीट के मुताबिक, पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र पेंशन जारी करने वाले बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी)/भारतीय डाकघर, उमंग एप और अपने नजदीकी ईपीएफओ कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं।
  • ईपीएफओ ने अपने ट्वीट में कहा कि पेंशनधारक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं।
  • एसबीआई और पीएनबी जैसे कई सरकारी बैंक जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं।


ये दस्तावेज हैं जरूरी
जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए आपको पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नंबर, आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed