फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Holidays In october 2020 Know On Which Dates Banks Will Be Closed According To RBI

अक्तूबर में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

Thu, 01 Oct 2020 10:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Bank Holidays In october 2020 Know On Which Dates Banks Will Be Closed According To RBI
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की अक्तूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 10 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 2, 17, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 तारीख को हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज से डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के नियम बदले, आपके लिए जानना बेहद जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
2 अक्तूबर 2020  सभी राज्य महात्मा गांधी जयंती    
17 अक्तूबर 2020 गुवाहाटी और इम्फाल महात्मा गांधी जयंती
23 अक्तूबर 2020 अगरतला, कोलकाता और शिलॉन्ग कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही
24 अक्तूबर 2020 अगरतला, इम्फाल, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, पटना, रांची, लखनऊ, हैदराबाद और शिलॉन्ग दुर्गा पूजा / दशहरा (महानवमी) / (महा अष्टमी)
26 अक्तूबर 2020 अगरतला, कोच्ची, कोलकाता, गुवाहाटी, गैंगटॉक, चेन्नई, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, पटना, बंगलूरू, भुवनेश्वर और श्रीनगर   दुर्गा पूजा (विजयादशमी) / अभिगमन दिवस
27 अक्तूबर 2020 गैंगटॉक दुर्गा पूजा
28 अक्तूबर 2020 गैंगटॉक दुर्गा पूजा
29 अक्तूबर 2020 कोच्ची, गैंगटॉक, जम्मू, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर दुर्गा पूजा / मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद जयंती)
30 अक्तूबर 2020 अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, इम्फाल, कोलकाता, चेन्नई, जम्मू, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, बंगलूरू, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) / ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार / बारावफात / लक्ष्मी पूजा
31 अक्तूबर 2020 अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू और शिमला सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा
 


यह भी पढ़ें: आज से बदले गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। चार अक्तूबर, 11 अक्तूबर, 18 अक्तूबर और 25 अक्तूबर को रविवार है इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 अक्तूबर को माह का दूसरा शनिवार है और 24 अक्तूबर को चौथा शनिवार, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा

नोट: इन 15 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed