फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   bank fraud Case: Assets worth 26 crores of Gujarat company promoters attached Maoist leader's property also seized By ED

ईडी: बैंक फर्जीवाड़े में गुजरात की कंपनी प्रवर्तकों की 26 करोड़ की संपत्ति की अटैच, माओवादी नेता की प्रॉपर्टी भी जब्त

Mon, 03 Jan 2022 10:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Jan 2022 10:45 PM IST
सार

बिहार के माओवादी नेता रामबाबू और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 40.23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) का सदस्य और पश्चिम जोन समिति (उत्तरी बिहार) का सचिव रामबाबू की जब्त संपत्ति पूर्वी चंपारण जिले में है। यहां उसे राजन, प्रहार और निखिल के नाम से भी जानते हैं। 

विज्ञापन
bank fraud Case: Assets worth 26 crores of Gujarat company promoters attached Maoist leader's property also seized By ED
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

बैंक फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वडोदरा की कंपनी और उसके प्रवर्तकों की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 19 बैंकों के कंसोर्टियम से 2654 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक अटैच की गई संपत्ति डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके पूर्व निदेशकों, प्रवर्तकों और उनके परिजनों के नाम पर हैं। इनमें आवासीय व वाणिज्यिक भूमि शामिल हैं जिनकी कुल कीमत करीब 26.25 करोड़ रुपये है। अगस्त 2018 के बाद दूसरी बार ईडी ने इस मामले में संपत्ति अटैच की है। तब 1112.72 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई थी। 
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक डीपीआईएल ने मुखौटा कंपनियों के साथ फर्जी लेनदेन दिखाकर बैंकों से लिया मोटे कर्ज को ठिकाने लगाया। इससे बैंकों को 2654 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार: ईडी ने जब्त की माओवादी नेता की 40.23 लाख की संपत्ति
बिहार के माओवादी नेता रामबाबू और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 40.23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) का सदस्य और पश्चिम जोन समिति (उत्तरी बिहार) का सचिव रामबाबू की जब्त संपत्ति पूर्वी चंपारण जिले में है। यहां उसे राजन, प्रहार और निखिल के नाम से भी जानते हैं। 


ईडी ने कहा कि नक्सल नेता का 20 साल का आपराधिक इतिहास है और बिहार सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, डकैती, लूट और साजिश रचने का षड्यंत्र जैसे आरोपों में 28 एफआईआर दर्ज हैं। बिहार पुलिस की इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की। एजेंसी ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी, मां, भाई और साले के नाम बहुत सारी अचल संपत्तियों को ले रखा था ताकि आपराधिक गतिविधियों में नाम आने से बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed