फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Banihal's business shines due to internet ban in Kashmir, increase in number of tourists

कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी से चमका बनिहाल का कारोबार, पर्यटकों की संख्या में इजाफा

Mon, 06 Jan 2020 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Banihal's business shines due to internet ban in Kashmir, increase in number of tourists
श्रीनगर-बनिहाल ट्रेन - फोटो : बासित जरगर

घाटी में इंटरनेट पर पाबंदियों से बनिहाल कस्बे का कारोबार चल पड़ा है। खासकर श्रीनगर-बनिहाल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद से रोजाना बड़ी संख्या में घाटी के लोग रोजमर्रा के काम के सिलसिले में बनिहाल पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर इंटरनेट से संबंधित कामकाज निपटाकर लौट रहे हैं जबकि कुछ एक रात ठहरने के बाद दूसरे दिन वापसी कर रहे हैं। ऐसे में बनिहाल के कारोबार में तेजी आ गई है।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर संभाग को ट्रेन सेवा से जोड़ने वाले बनिहाल रेलवे स्टेशन पर इन दिनों चहल पहल बढ़ गई है। श्रीनगर और बनिहाल में 17 नवंबर से ट्रेन सेवा बहाल हुई थी। कुछ सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों को छोड़कर पूरी घाटी में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं।
विज्ञापन


पोस्टपेड मोबाइल सर्विस 14 अक्तूबर से चलने लगी थी लेकिन प्रीपेड मोबाइल सेवा अभी तक बंद पड़ी है। ऐसे में घाटी से 110 किलोमीटर दूर बनिहाल में घाटी के लोग दो घंटे में बनिहाल पहुंच सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस बार बिजनेस अच्छा हो रहा है- होटल मालिक

इंटरनेट कैफे के मालिक बिलाल अहमद ने बताया कि पहले इंटरनेट की स्पीड कम आती थी लेकिन अब स्पीड बढ़ गई है। वहीं होटल के मालिक मंजूर अहमद ने बताया कि आमतौर पर उनका बिजनेस इस समय बहुत कम होता था, लेकिन इस बार बिजनेस अच्छा हो रहा है। इसकी वजह है कि मेहमान दो से तीन दिन रुक रहे हैं।

घाटी से टेलिकाम सर्विस प्रोवाइडर्स के पास लोगों की भीड़ लगी है। वह अपने सिमकार्ड को प्रीपेड से पोस्ट पेड करवाने आ रहे हैं। शौकत अली ने बताया कि उन्होंने श्रीनगर से आकर अपने टेंडर को अपलोड किया और अपने मोबाइल को प्रीपेड से पोस्ट पेड में करवाया। सरकार ने विभिन्न जगह पर इंटरनेट प्वाइंट लगाए हैं लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed