फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bangladeshs forex reserves fell to 37 billion us dollar SBI said exporters should do business in Rupee Taka

SBI: 37 अरब डॉलर रह गया बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार, एसबीआई ने कहा- रुपये-टका में कारोबार करें निर्यातक

Tue, 20 Sep 2022 06:24 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Sep 2022 06:24 AM IST
सार

बांग्लादेश की 416 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था ऊर्जा और भोजन की बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, क्योंकि रूस-यूक्रेन संघर्ष ने अपने चालू खाते के घाटे को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Bangladeshs forex reserves fell to 37 billion us dollar SBI said exporters should do business in Rupee Taka
देश में क्यों छापा गया जीरो का नोट - फोटो : Pixabay

विस्तार

एसबीआई ने निर्यातकों से कहा है कि वे बांग्लादेश के साथ डॉलर व अन्य बड़ी मुद्राओं में कारोबार करने से बचें। इसकी जगह पर रुपये और टका में व्यापार कर सकते हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश की 416 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था ऊर्जा और भोजन की बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, क्योंकि रूस-यूक्रेन संघर्ष ने अपने चालू खाते के घाटे को बढ़ा दिया है। घटती विदेशी मुद्रा इसे आईएमएफ जैसे वैश्विक उधारदाताओं की ओर मुड़ने के लिए मजबूर करती है। एसबीआई ने 24 अगस्त को अपनी सभी शाखाओं को भेजे पत्र में कहा, हाल में उच्च आयात बिल और डॉलर के मुकाबले बांग्लादेशी टका की कमजोरी से वह विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


भारत-सऊदी अरब में रुपये व रियाल कारोबार में चर्चा
भारत और सऊदी अरब ने रुपये व रियाल में कारोबार करने के साथ रूपे कार्ड एवं यूपीआई में भी कारोबार करने पर चर्चा कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के रियाद दौरे पर इस बारे में चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने 2013 के बाद बेच दिए सबसे ज्यादा डॉलर
आरबीआई ने रुपये की गिरावट थामने के लिए इस साल जनवरी से जुलाई के दौरान 38.8 अरब डॉलर की बिकवाली की है। यह पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा है। इस समय यह तेजी से विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग रुपये की गिरावट रोकने के लिए कर रहा है।


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अकेले जुलाई में ही 19 अरब डॉलर को बेचा गया है। इसके बावजूद अगस्त में डॉलर की तुलना में रुपया गिरकर रिकॉर्ड 80 के पार पहुंच गया था। हालांकि, अभी यह 79-80 के बीच ही है। आरबीआई ने 2013 में जून-सितंबर के बीच शुद्ध रूप से 14 अरब डॉलर की बिक्री की थी। 

अर्थशास्त्रियों ने कहा, आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार इतना ज्यादा है कि रुपये की कमजोरी को रोकने के लिए यह और ज्यादा डॉलर बेच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed