{"_id":"5f27722d8ebc3eb06f35683d","slug":"assessment-of-all-taxpayers-to-be-done-by-31-august-cbdt-chief-issued-instructions-to-increase-revenue-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अगस्त तक होगा सभी करदाताओं का आकलन, राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
31 अगस्त तक होगा सभी करदाताओं का आकलन, राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश
Mon, 03 Aug 2020 07:40 AM IST
योगेश साहू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पीसी मोदी ने 31 अगस्त तक सभी करदाताओं का टैक्स आकलन पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपीलें निपटाने का मासिक लक्ष्य भी तय किया है।
विज्ञापन
विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्तों को भेजे पत्र में पीसी मोदी ने कहा है कि कई करदाता विवाद से विश्वास योजना में आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें खुद पर बन रही कर देनदारी की सही सूचना का इंतजार है। लिहाजा सभी करदाताओं का टैक्स आकलन 31 अगस्त, 2020 तक पूरा कर अधिकारी ई-फाइलिंग पोर्टल या ई मेल के जरिये अपीलों का निपटान करें।
विज्ञापन
विवाद से विश्वास योजना के तहत आने वाले करदाताओं की मांग और कर भुगतान की गणना या रिफंड से जुड़े कामकाज भी प्राथमिकता से निपटाए जाएं। कर आकलन का काम सभी करदाताओं के लिए किया जाए, चाहे उन्होंने विवाद से विश्वास योजना का विकल्प चुना हो या नहीं।
विज्ञापन