{"_id":"5a2404d34f1c1bca678bf5cf","slug":"arun-jaitley-is-likely-to-present-first-post-gst-and-government-s-last-full-budget-on-1-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के बाद 1 फरवरी को पेश हो सकता है पहला बजट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जीएसटी के बाद 1 फरवरी को पेश हो सकता है पहला बजट
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली जीएसटी लागू होने के बाद पहला बजट 1 फरवरी को पेश कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधन के साथ ही संसद का बजट सत्र अगले साल 30 जनवरी को शुरू होगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा देश की अर्थव्यवस्था का विस्तृत विवरण पेश करने वाले आर्थिक सर्वे के 31 जनवरी को सदन में पेश होने की उम्मीद है। इसके एक दिन बाद केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। औपनिवेशिक युग की परंपरा को खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इस साल 1 फरवरी को बजट पेश किया था।
विज्ञापन
पहले फरवरी के अंत में बजट पेश किया जाता था। बजट पेश करने को इस लिए पहले किया गया जिससे कि नए वित्त वर्ष से इसके प्रस्तावों को को लागू करना सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही करीब सौ साल पुरानी अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा को भी खत्म किया गया।
विज्ञापन
रेल बजट को आम बजट में ही मिला दिया गया। 2019 के आम चुनावों से पहले केंद्रीय बजट 2018-19 भाजपा नीत एनडीए सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा।