फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amul company launches Amul Organic Whole Wheat Atta

Amul: फूड मार्केट में उतरी अमूल, दूध-दही के साथ जून से मिलने लगेगा ऑर्गेनिक आटा

Sat, 28 May 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 08:56 PM IST
सार

अमूल के ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो में लांच किया गया पहला प्रोडक्ट उत्पाद 'अमूल ऑर्गेनिक होल व्हीट आटा' है। आटे के अलावा गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड कई और पोडक्टस् मार्केट में लांच करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Amul company launches Amul Organic Whole Wheat Atta
अमूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमूल ब्रांड के नाम से दूध-दही, आइस्क्रीम और ब्रेड जैसे डेयरी उत्पाद बेचने वाली डेयरी कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडेरेशन लिमिटेड यानी जीसीएमएमएफ अब मार्केट में अब अपनी चक्की का आटा पेश करने जा रही है। कंपनी ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी है। जिसके बाद अब जल्द ही फूड मार्केट में अमूल ऑर्गेनिक आटा भी मिलेगा।  

विज्ञापन


अमूल के ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो में लांच किया गया पहला प्रोडक्ट उत्पाद 'अमूल ऑर्गेनिक होल व्हीट आटा' है। आटे के अलावा गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड कई और पोडक्टस् मार्केट में लांच करने की तैयारी में है। इसमें मूंग दाल, अरहर दाल, चना दाल और बासमती चावल जैसे उत्पाद शामिल है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही ये प्रोडक्ट भी मार्केट में आएंगे। 
विज्ञापन


स्थापित की जाएंगी ऑर्गेनिक जांच प्रयोगशालाएं
बयान में कंपनी ने और भी कई घोषणाएं की हैं। कंपनी ने इस बयान में कहा है कि कंपनी इसके लिए ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को एक साथ लाएगी। दूध एकत्र करने के मॉडल को ही इसमें भी अपनाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि किसानों को बाजार से जोड़ना बड़ी चुनौती है। भारत में ऑर्गेनिक जांच सुविधाएं साधारण किसान अफोर्ड नहीं कर पाते इसलिए कंपनी देशभर में पांच स्थानों पर ऑर्गेनिक जांच प्रयोगशालाएं भी स्थापित करेगी। बयान में कंपनी ने बताया कि इस तरह की पहली प्रयोगशाला अहमदाबाद में ‘अमूल फेड डेयरी’ में बनाई जा रही है। अमूल जैविक आटे का उत्पादन त्रिभुवन दास पटेल मोगर फूड कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख से खरीद सकेंगे
अमूल के इस न्यू लांच प्रोडक्ट को जून के पहले हफ्ते से गुजरात के सभी अमूल पार्लरों और खुदरा दुकानों पर आम जनता खरीद सकेगी। वहीं, जून के बाद से गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे में भी अमूल के ऑर्गेनिक आटे को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, अमूल ऑर्गेनिक आटे के एक किलोग्राम वाले पैकेट की कीमत 60 रुपये और पांच किलो वाले आटे के पैकेट की कीमत 290 रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed