{"_id":"5f50efa3e8c8b13ca21daa23","slug":"amazon-bucks-uk-labour-market-gloom-with-7-000-new-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट के बीच अमेजन 7000 लोगों को स्थायी नौकरी देगा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोरोना संकट के बीच अमेजन 7000 लोगों को स्थायी नौकरी देगा
Thu, 03 Sep 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन शॉपिंग और सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कहा है कि वह ऑनलाइन मांग में आई तेजी के कारण लंदन में इस साल के अंत तक स्थायी तौर पर 7000 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने गुरुवार को कहा कि ये नौकरियां अमेजन वेयरहाउस, छंटाई केंद्र और वितरण स्टेशन आदि में दी जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, इस साल तीन हजार नए कर्मचारियों को पहले ही जोड़ा जा चुका है और अतिरिक्त कर्मचारी 2020 के अंत तक जुड़ेंगे। इसके बाद स्थायी ब्रिटिश कर्मचारियों की संख्या 40 हजार से अधिक हो जाएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोनो महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की नौकरियां चली गईं तो कइयों ने अपना रोजगार ही बदल दिया।वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन शॉपिंग और सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन