फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amar Ujala webinar on current challenges and business scenario

अमर उजाला वेबिनार: आशावादी सोच के साथ ग्राहकों तक पहुंचने की व्यापार जगत की पूरी तैयारी

Sun, 13 Sep 2020 04:25 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 13 Sep 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala webinar on current challenges and business scenario
Amar Ujala webinar - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बीते कुछ महीनों में बाजार की स्थिति काफी खराब होने के बाद अब खरीदारी ने गति पकड़ी है। आने वाला समय त्योहारों का है। व्यापार जगत को इस त्योहारी मौसम से काफी उम्मीदें हैं। इसी अनुरूप तैयारी भी की जा रही है। व्यापार जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार साइकिल का पहिया है। ऊपर से नीचे भी जाता है और नीचे से ऊपर भी जाता है। इस तरह के आशावादी दृष्टिकोण शनिवार को हुए एक वेबिनार में सामने आए। इसका आयोजन अमर उजाला ने अपने लीडरशिप सीरीज के तहत किया।

विज्ञापन

त्योहारों के दौरान सही तरीके से मार्केटिंग कैसे की जाए, इसको ध्यान में रखते हुए इस वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल हुए। आइए जानते हैं क्या है बाजार के बारे में विशेषज्ञों की राय।

विज्ञापन

जय प्रकाश शुक्ला, सीईओ और सह-संस्थापक, वन इंडिया फैमिली मार्ट

कारोबार की बात करें तो हमें यह समझना चाहिए कि हम सुरक्षित हैं। हमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। आज बाजार में फीयर फैक्टर है कि हम ग्राहकों तक कैसे जाएं। हमने पर्स्नलाइज कॉलिंग सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत हम प्रतिदिन ग्राहकों को आश्वासन देते हैं कि सेफ्टी के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। ग्राहक और कर्मचारियों की सेक्योरिटी हमारी प्राथमिकता है। हमने ग्राहकों तक जाना शुरू किया। पीपीई किट पहनकर हम ग्राहकों तक पहुंचे और उन्हें वीडियो कॉल के जरिए अपने उत्पाद दिखाए और फिर ग्राहकों को डिलीवर किए। यानी हमने 'स्टोर ऑन वीडियो' किया। हमें ग्राहकों को विश्वास दिलाना होगा कि वे हमारे लिए खास हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर रंजन कुमार, रणनीति और कॉर्पोरेट संचार के अध्यक्ष, वी-मार्ट रीटेल

अमेरिकी प्रबंधन सलाहकार पीटर एफ ड्रकर कहते हैं कि अगर आप मार्केटिंग अच्छे से कर रहे हैं तो आपको सामान बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमें ग्राहकों का माहौल, उनकी स्थिति समझने की जरूरत है। इस साल महालया और दशहरे के त्योहार में लगभग एक महीने का अंतर है, इस समय में काफी प्रमोशन किया जा सकता है। इस बार हमें डिजिटल मार्केटिंग के जरिए ग्राहकों तक पहुंचना होगा। टार्गेटेड और डिजिटल मार्केटिंग से ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकता है। जब विपरीत और कठिन परिस्थिति होती है तो हमारे लिए हमारे ग्राहकों को समझना ज्यादा जरूरी होता है। उसी के हिसाब से अपने स्टॉक और स्टाफ को तैयार करें।

अनुराग बंसल, एमडी, वेदांत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

हमें कोशिश करनी चाहिए कि मलमास में ग्राहक बुकिंग कराएं और फिर ग्राहक बाद में अपने उत्पादों की डिलीवरी लें। हमें मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर सेफ्टी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही हमारे पास स्टॉक और स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए। इसकी गणना करें। ग्राहक अपनी इच्छा नहीं मार सकता, इसलिए इसकी तैयारी रखिए। इसके साथ ही ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मार्केटिंग भी जरूरी है। सब चीजें तन, मन और धन से चलती हैं। अगर 2020 में हमने धन नहीं भी कमाया, तो भी तन और मन को बचाएं। अगर ये दोनों होंगे तो धन अपने आप आ जाएगा। 

राजीव गर्ग, पार्टनर, वीके बर्तन भंडार

हम जो उत्पाद बेच रहे हैं, उसके ब्रोशर छपवाएं और हर ग्राहक को दें। अपने चारों तरफ देखें कि शादियों की सीजन में क्या कोई होटल खाली है? नहीं, लोगों ने बुकिंग कर ली है। इससे यह पता चलता है कि आगे त्योहारों का सीजन काफी अच्छा रहने वाला है। ग्राहक कम खरीदेंगे लेकिन अच्छा खरीदेंगे। अपनी तैयारी पूरी रखें। सैनिटाइजेशन और सभी सेफ्टी मेजर के साथ काम करेंगे तो रिजल्ट 100 फीसदी मिलेगा। 

शलभ मित्तल, प्रबंध निदेशक, शिवा ऑटोमोबाइल ग्रुप

ग्राहकों को बुकिंग करनी है, मॉडल का चयन करना है। डिस्ट्रिब्यूटर और डीलरों को पर्याप्त स्टॉक रखना होगा। जिसके पास स्टॉक होगा, वहीं जीत पाएगा। मैन्युफैक्चर्स को हमारी मांग के हिसाब से सप्लाई करनी चाहिए। आगे टू-व्हीलर की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही सेकेंड हैंड कार की भी सेल बढ़ रही है। जनवरी तक हम यह गैप पूरा कर पाएंगे। हमें सरकार से भी उम्मीद है कि वे जीएसटी में कटौती करेगी। ये सीजन हम लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार साइकिल का पहिया है। ऊपर से नीचे भी जाता है और नीचे से ऊपर भी जाता है। थिंक पॉजिटिव, बी पॉजिटिव।

आकाश प्रकाश मांगलिक, एमडी, भगत ज्वेलर्स, मेरठ

आशावादी रहें और उसी हिसाब से प्लानिंग करें। आने वाले समय में चार दरवाजे खुलने जा रहे हैं। जो पहले ग्राहकों की प्राथमिकता थी वह  थोड़ी बदल जाएगी। हमें भी उसी हिसाब से बदलना होगा। आने वाले समय में सोने का दाम बढ़ेगा। सोना 48,000 से 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सेफ्टी मेजर की बात करें तो हमने एक टूल बनाया है, जिससे ग्राहक आई-पैड में उत्पाद देख सकते हैं। इस टूल के जरिए हम ऑनलाइन ज्वेलरी की फोटो भेज रहे हैं और ग्राहक इसे ऑनलाइन ही ट्राई भी कर सकते हैं। हमें ऐसी टीम बनानी होगी जो लोगों के घर जा कर उन्हें सामान बेच सके। सप्लाई चेन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ग्राहक वैल्यू फॉर मनी तलाशेंगे, हमें उसी हिसाब से उत्पाद बनाने होंगे। उम्मीद न खोएं, आशावादी रहें, टार्गेटेड रहें, ग्राहकों में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें समझें और उसी हिसाब से स्ट्रैटेजी बनाएं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed