{"_id":"5941202786641936678b481a","slug":"allahabad-and-pnb-bank-may-be-merger-investor-s-will-be-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 में PNB और इलाहाबाद बैंक का हो सकता है विलय, निवेशकों को होगा फायदा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
2018 में PNB और इलाहाबाद बैंक का हो सकता है विलय, निवेशकों को होगा फायदा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी भरकम कर्ज की मार झेल रहे दो सरकारी बैंकों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने पीएनबी और इलाहाबाद बैंक के विलय की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। दोनों बैंकों का विलय 1 अप्रैल 2018 तक लागू हो सकता है और दिसंबर 2017 तक विलय की प्रक्रिया पूरी होगी। इस विलय से इलाहाबाद बैंक के निवेशकों ज्यादा फायदा होगा। विलय के तहत इलाहाबाद बैंक के 3 शेयर के बदले पीएनबी के 2 शेयर मिलेंगे।
विज्ञापन
पीएनबी की नॉन-कोर एसेट्स भी बेचने की योजना
विलय की तैयारी के तहत इलाहाबाद बैंक अपने एनपीए 7000 करोड़ रुपये से घटाकर 5000 करोड़ रुपये तक लेकर आएगा। इलाहाबाद बैंक 1641 करोड़ रुपये के एनपीए बेचने के लिए बोलियां मंगा चुका है। वहीं, पीएनबी भी एआरसी को 11000-13000 करोड़ रुपये का एनपीए बेच सकता है। साथ ही पीएनबी की नॉन-कोर एसेट्स भी बेचने की योजना है।
विज्ञापन
25 फीसदी घटाई जाएंगी बैंक की शाखाएं
दोनों बैंकों के विलय के बाद नए बैंक की शाखाएं 25 फीसदी घटाई जाएंगी। ग्रॉस एनपीए 12.8 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया जाएगा। सरकार की ओर से 3 चरणों में 7000-8000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। हालांकि विलय की खबर पर दोनों बैंकों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन