फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Alibaba says Singles Day purchasing reached 16.3 billion dollar in less than 90 minutes

अलीबाबा का दावा, 90 मिनट से भी कम समय में हुई 1630 करोड़ डॉलर की खरीदारी

Mon, 11 Nov 2019 05:51 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Nov 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Alibaba says Singles Day  purchasing reached 16.3 billion dollar in less than 90 minutes

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के 24 घंटे के मेगा शॉपिंग इवेंट सिंगल डे सेल की सोमवार को शुरुआत हो गई। यह शॉपिंग फेस्टिवल हर साल 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है। कंपनी ने दावा किया है कि 90 मिनट से भी कम समय में  भी 1630 करोड़ डॉलर से अधिक की खरीदारी हुई है, जो पिछले साल के रिकॉर्ड आधे से अधिक के बराबर है। 

विज्ञापन

22 हजार से ज्यादा ब्रांड हुए शामिल

इस साल की सिंगल डे सेल में 78 देशों और क्षेत्रों से 22 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल ब्रांड शामिल  हुए। यह सेल अलीबाबा के डेडिकेटेड चैनल टीमॉल ग्लोबल पर आयोजित की  गई। टीमॉल ग्लोबल इंपोर्ट एक्सपोर्ट के जनरल मैनेजर एल्विन ल्यु ने दावा किया थाा कि इस साल की सिंगल डे सेल कई रिकॉर्ड तोड़ेगी लेकिन शुरूआती 24 घंटे में कंपनी पिछले साल का भी रिकार्ड नहीं तोड़ पाई।

विज्ञापन


 निवेशक भी बारीकी से देख  रहे हैं कि कैसे देश का आर्थिक विकास छह फीसदी से नीचे होने के बावजूद  चीनी उपभोक्ता खरीदारी के लिए उत्सुक हैं। 

छोटी कंपनी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना

चीन में लगातार ई-कॉमर्स कंपनियों के विस्तार से अलीबाबा जैसी दिग्गज कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई सारी कंपनियां तो शहरों के अपेक्षाकृत ग्रामीण इलाकों में अपना विस्तार कर रही हैं। बता दें कि  कंपनी को इस साल जेडी डॅाट कॉम जैसी छोटी कंपनी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सिंगल डे?

चीन में 2009 से 11 नवंबर को कुंवारे लोगों के लिए सिंगल्स डे मनाया जाता है। 11 नवंबर तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि '1' नंबर सिंगल लोगों की तरह दिखता है। इसके अलावा लोग इस दिन अपने रिश्ते को भी सेलिब्रेट करते हैं।  अब यह फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed