फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India signs pacts with Airbus Boeing to buy 470 planes

Air India: एयर इंडिया ने एयरबस-बोइंग संग समझौतों पर किए हस्ताक्षर, फरवरी में की थी 470 विमान खरीदने की घोषणा

Tue, 20 Jun 2023 09:48 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jun 2023 09:48 PM IST
सार

एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग के साथ 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने घोषणा की थी कि वह इस साल फरवरी में 470 विमान खरीदेगी।

विज्ञापन
Air India signs pacts with Airbus Boeing to buy 470 planes
एयर इंडिया ने विमान खरीद के लिए एयरबस और बोइंग से समझौते पर किए हस्ताक्षर - फोटो : एयर इंडिया

विस्तार

एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग के साथ 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने घोषणा की थी कि वह इस साल फरवरी में 470 विमान खरीदेगी।

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा, इन ऑर्डरों में 34 A350-1000, छह 6 A350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777X वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट के साथ-साथ 140 एयरबस A320neo, 70 एयरबस A321neo और 190 बोइंग 737MAX नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट शामिल हैं। खरीद समझौतों पर पेरिस एयर शो के मौके पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने कहा कि ये समझौते उसके 70 अरब डॉलर (सूची कीमतों के आधार पर) बेड़े के विस्तार कार्यक्रम को एक कदम आगे ले जाते हैं, जिसकी घोषणा उसने इस साल फरवरी में की थी। इसमें कहा गया है कि एयरबस A350 इस साल के अंत में नए विमानों की आपूर्ति करेगा।
 

विज्ञापन

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम एयर इंडिया को दीर्घकालिक वृद्धि और सफलता के लिए आगे बढ़ाएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि यह कदम दुनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ आधुनिक विमानन का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक साथ आएगा। एयर इंडिया ने अपने बेड़े और नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के लिए पट्टे पर लिए गए 11 B777 और 25 A320 विमानों की आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी है।
 

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि नवीकरण और विस्तार कार्यक्रम से एयरलाइन पांच साल के भीतर अपने रूट नेटवर्क पर सबसे उन्नत और ईंधन कुशल विमानों का परिचालन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed