फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   after seven months nine rupees increased petrol, diesel sees rate cut

7 महीने में 9 रुपये महंगा होने के बाद सस्ता होने लगा पेट्रोल, कच्चे तेल में गिरावट बनी बड़ी वजह

Mon, 12 Feb 2018 12:47 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
after seven months nine rupees increased petrol, diesel sees rate cut
petrol

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। लगातार 7 महीने कीमतों में 9 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद अब देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुई कटौती
पेट्रोल और डीजल के रेट में सोमवार से कटौती होना शुरू हो गई है। हालांकि जो कटौती फिलहाल की गई है वो नाकाफी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और गिरेंगे। 
विज्ञापन


21 पैसे गिरे पेट्रोल के दाम
पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल का भाव 73.01 रुपये, कोलकाता में 75.70, मुंबई में 80.87 और चेन्नई में 75.73 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में इसका भाव 63.62, कोलकाता में 66.29, मुंबई में 67.75 और चेन्नई में 67.09 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते में दिखा असर

after seven months nine rupees increased petrol, diesel sees rate cut

6 फरवरी को जहां एक लीटर डीजल 68.39 के स्तर पर था वहीं 12 फरवरी को  इसकी कीमत 67.75 रुपये प्रति लीटर पर हो गई है। वहीं 6 फरवरी को मुंबई में जहां एक लीटर पेट्रोल 81.24 रुपये का मिल रहा था, वो 12 फरवरी को गिरकर 80.87 पर आ गया है।

कच्चे तेल में 10 फीसदी की कटौती
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जो कटौती दिखी है, उसमें बड़ी वजह कच्चे तेल का दाम गिरना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 9-10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है, जिसका असर भारत में देखने को मिला है। हालांकि रुपये के कमजोर होने से कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। अगर रुपया मजबूत होता है तो तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम और घटा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed