फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advance tax deposit last date December 15 agra news

15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं एडवांस टैक्स, आयकर विभाग ने किया व्यापारियों को प्रेरित

Fri, 13 Dec 2019 07:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
advance tax deposit last date December 15 agra news
प्रतीकात्मक तस्वीर
एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। ऐसे में राजा की मंडी, लोहामंडी, जोगीपाड़ा, शाहगंज व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ आयकर विभाग ने एडवांस टैक्स को लेकर बैठक की। व्यापारियों को एडवांस टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी के निर्देश पर शुक्रवार को संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-1 (2) ज्योत्सना देवी ने एडवांस टैक्स के लिए संजय प्लेस स्थित कार्यालय में व्यापार मंडलों के साथ बैठक की। इसमें एक्शन प्लान के तहत टैक्स कलेक्शन कम होने की चर्चा की गई। 
विज्ञापन


संयुक्त आयकर आयुक्त ज्योत्सना देवी ने नए आयकर प्रावधानों के बारे में व्यापारियों को समझाया। उनसे स्वयं कर निर्धारण करते हुए समय से टैक्स जमा करने को कहा। व्यापारियों ने आयकर अधिकारियों से आयकर मित्र समिति बनाने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करदाताओं और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडवांस टैक्स और रिटर्न को लेकर कई शंकाएं जाहिर कीं, जिनका तुरंत निदान किया गया। बैठक में व्यापार मंडल से अनिल वर्मा, बंटी ग्रोवर, छिंगामल जैन, दिनेश अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा तथा आयकर विभाग से निरीक्षक दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed