{"_id":"5f5ac0808ebc3e6a07790ece","slug":"according-to-the-jobspeak-index-12-percent-of-jobs-were-received-in-august-compared-to-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में 12 फीसदी ज्यादा मिलीं नौकरियां, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में 15 फीसदी उछाल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अगस्त में 12 फीसदी ज्यादा मिलीं नौकरियां, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में 15 फीसदी उछाल
Fri, 11 Sep 2020 05:53 AM IST
Jeet Kumar
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में ढील के साथ कारोबारी गतिविधियों में भी सुधार होने लगा है। इससे हायरिंग (भर्ती) गतिविधियों में भी मासिक आधार पर सुधार हुआ है। नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के मुताबिक, जुलाई के मुकाबले अगस्त में 12 फीसदी नौकरियां मिली हैं। इस दौरान 1,413 नौैकरियां के लिए आवेदन जारी किए गए। हालांकि, सालाना आधार पर नौकरियों में अब भी 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोच्य महीने में फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक क्षेत्र में नौकरियों में 15 फीसदी की उछाल देखने को मिली। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में कर्मचारियों की मांग अब भी स्थिर है। हालांकि, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवेल क्षेत्र में नौकरियों में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 80 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन
वहीं तेल एवं गैस या ऊर्जा क्षेत्र में 59 फीसदी, खुदरा क्षेत्र में 54 फीसदी, कराधान या वित्तीय क्षेत्र 46 फीसदी, चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक फीसदी, दूरसंचार क्षेत्र में 9 फीसदी, आईटी हार्डवेयर में 25 फीसदी और बीपीओ/आईटीईएस में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 40 फीसदी घटी नौकरियां
रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण का असर मेट्रो शहरों में भर्ती गतिविधियों पर भी पड़ा है। अगस्त में मुंबई में नौकरियों में 44 फीसदी, चेन्नई में 41 फीसदी और दिल्ली-एनसीआर में 40 फीसदी की कमी रही।
इसके अलावा, जयपुर, वड़ोदरा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भर्ती गतिविधियां कम हुई हैं। इन शहरों में नौकरियां क्रमश: 23 फीसदी, 23 फीसदी और 15 फीसदी घटी हैं।