फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   AC and Fridge will be costlier by 8 percent from April

अप्रैल से 8 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे एसी-फ्रिज

Mon, 15 Mar 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
AC and Fridge will be costlier by 8 percent from April
फ्रिज - फोटो : फाइल फोटो

गर्मी शुरू होने से पहले ही एसी कंपनियां ग्राहकों का पसीना निकाल सकती हैं। वोल्टास, दैकिन, एलजी, पैनासोनिक सहित लगभग सभी बड़ी कंपनियां अप्रैल से एसी व रेफ्रिजरेटर की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत का इजाफा कर सकती हैं। बाजार में तांबा व कंप्रेसर महंगा होने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन


दैकिन इंडिया के एमडी-सीईओ कंवल जीत जावा ने बताया कि जल्द ही एसी के दाम 3-5 फीसदी तक बढ़ेंगे। हालांकि, इससे मांग पर कुछ असर पड़ेगा लेकिन गर्मियां बढ़ने के साथ खरीदारी में भी इजाफा होगा। पैनासोनिक इंडिया के सीईओ (दक्षिण एशिया) मनीष शर्मा ने कहा, बढ़ती उत्पादन लागत का बोझ घटाने के लिए एसी के दाम 6 से 8 प्रतिशत बढ़ाने होंगे। रेफ्रिजरेटर की कीमतों में भी 3 से 4 प्रतिशत इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन


वोल्टास के एमडी-सीईओ प्रदीप बख्शी ने कहा, हम पहले ही एसी की कीमतें बढ़ा चुके हैं। कच्चे माल की बढ़ती लागत से आगे और भी वृद्धि हो सकती है। ब्लूस्टार के एमडी बी. थियागराजन के अनुसार, जनवरी में एसी के दाम 5 से 8 प्रतिशत बढ़ाए थे और अप्रैल से 3 फीसदी का इजाफा हो किया जाएगा। हायर और एलजी भी एसी के दाम में
विज्ञापन
विज्ञापन

7 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगी।

70 प्रतिशत तक बढ़ेगी बिक्री
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक एवं उपकरण विनिर्माता संगठन के अध्यक्ष कमल नंदी ने अनुमान लगाया कि वर्क फ्रॉम होम और भीषण गर्मी की भविष्यवाणी से इस साल एसी की बिक्री 2020 की तुलना में 70 फीसदी ज्यादा रहेगी। ब्लूस्टार और एलजी ने भी 25 से 30 फीसदी ज्यादा बिक्री का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed