फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   9.45 lakh crore direct tax collection in fy21

कोरोना वायरस : महामारी के बावजूद 9.45 लाख करोड़ रहा प्रत्यक्ष कर संग्रह

Sat, 10 Apr 2021 01:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 01:39 AM IST
सार

  • 05 फीसदी ज्यादा रहा संग्रह 2020-21 के लिए संशोधित बजट अनुमान से
  • कॉरपोरेट कर से 4.57 लाख करोड़ और व्यक्तिगत आयकर से 4.71 लाख करोड़ जुटाए

विज्ञापन
9.45 lakh crore direct tax collection in fy21
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

महामारी से प्रभावित होने के बावजूद 2020-21 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो संशोधित बजट अनुमान 9.05 लाख करोड़ से 5 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, यह 2019-20 के दौरान हुए 10.49 लाख करोड़ के कुल संग्रह से 10 फीसदी कम है।

विज्ञापन


सरकार ने 2020-21 के बजट में प्रत्यक्ष कर के जरिए 13.19 लाख करोड़ जुटाने का अनुमान जताया था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह में शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह की हिस्सेदारी 4.57 लाख करोड़ रही।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार ने शुद्ध व्यक्तिगत आयकर के जरिए 4.71 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि 16,927 करोड़ रुपये प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) के जरिए मिले।

सीबीडीटी के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.06 लाख करोड़ रुपये था। 2.61 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफंड जारी करने में इससे पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी की वृद्धि रही। वित्त मंत्रालय ने कहा कि महामारी की चुनौतियों के बावजूद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली।

आयकर विभाग के प्रयासों से बढ़ा संग्रह : पीसी मोदी
सीबीडीटी के अध्यक्ष पीसी मोदी ने कहा कि आयकर विभाग ने 2020-21 में पर्याप्त रिफंड जारी करने के बावजूद संशोधित अनुमानों से अधिक कर जुटाया है। विभाग ने कागजी कार्रवाई के बोझ को कम करने और बेहतर करदाता सेवाएं मुहैया कराने के लिए कई उपाय किए हैं।


इसका असर पिछले वित्त वर्ष के कर संग्रह में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि विवाद से विश्वास योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपये के एक तिहाई विवादों को सुलझा लिया गया है। कॉरपोरेट टैक्स को एक बार फिर वैश्विक न्यूनतम कर के दायरे में लाने के सवाल पर कहा, सरकार ने पहले ही कॉरपोरेट टैक्स की दरों में कमी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed