फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   660 crore GST scam caught, one arrested

660 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला पर सरकारी शिकंजा, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
660 crore GST scam caught, one arrested
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

फर्जी बिलों के जरिए जीएसटी घोटाला करने वालों पर सरकारी शिकंजा कसता जा रहा है। तीन कंपनियों पर 4198 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी चालान जारी करते हुए 660 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य के खिलाफ जीएसटी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) मुख्यालय ने 3 मार्च को फॉर्च्यून ग्राफिक्स प्राइवेट लिमिटेड, रीमा पॉलीकैम प्राइवेट लिमिटेड और गणपति एंटरप्राइजेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि इन तीनों कंपनियों ने 4198 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए थे।
विज्ञापन


इन फर्जी चालानों में खरीदारों को धोखेबाजी के जरिये 660 करोड़ रुपये की रकम आईटीसी के तौर पर दे दी गई। मंत्रालय ने कहा, रीमा पॉलीकैम के एक निदेशक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों कंपनियों के अन्य निदेशकों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कंपनी पर पहले भी मुकदमा

रीमा पॉलीकैम के खिलाफ पहले भी खुफिया राजस्व महानिदेशालय ने एक मुकदमा दर्ज किया था। कंपनी पर एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत कर मुक्त सामानों का आयात करने के बाद उन्हें इधर-उधर करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed