फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 thousand traders filed GST return in agra

आगरा के 28 हजार कारोबारियों ने दाखिल किया जीएसटी रिटर्न, अब जमा करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Mon, 06 Jul 2020 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 12:51 PM IST
सार

- पांच जुलाई थी जीएसटी 3 बी जाने की अंतिम तारीख
- ताजनगरी के 70 फीसदी डीलर्स ने फाइल किया रिटर्न 

विज्ञापन
28 thousand traders filed GST return in agra
जीएसटी

विस्तार

आगरा के पांच करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले 28,000 कारोबारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का 3बी रिटर्न दाखिल किया। रविवार को इसे दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। देरी होने पर विलंब शुल्क और ब्याज का प्रावधान था।

विज्ञापन

 
पांच जुलाई तक मार्च 2020 अवधि का जीएसटी मासिक रिटर्न 3 बी जाने की मियाद थी। इसके बाद 50 रुपये रोजाना और अधिकतम 500 रुपये तक का विलंब शुल्क था। इसके साथ ही देय टैक्स पर नौ फीसदी की दर से ब्याज भी थी। इससे बचने को रिटर्न फाइल किए गए।
विज्ञापन

  

राज्य जीएसटी विभाग के मुताबिक उनके यहां करीब 40 हजार डीलर्स पंजीकृत हैं। उसमें से 70 फीसदी यानि 28 हजार डीलर्स द्वारा रिटर्न दाखिल किया गया है। जबकि अप्रैल माह के रिटर्न फाइल करने की तिथि नौ जुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगा विलंब शुल्क

औसतन 28 हजार डीलर्स द्वारा जीएसटी 3 बी रिटर्न दाखिल किया गया है। यह आंकड़ा कुल डीलर्स का 70 फीसदी है। जो शेष रह गए हैं, उन पर विलंब शुल्क लगेगा।  - राकेश श्रीवास्तव, एडिशनल कमिशनर ग्रेड-1 राज्य जीएसटी विभाग


नौ तारीख का रखें ध्यान

पांच जुलाई तक मार्च 2020 अवधि की विवरणी जानी थी। अब इसी माह की नौ तारीख को अप्रैल माह के रिटर्न जाएंगे। लिहाजा, कारोबारी समय का ध्यान रखें। - सीए सौरभ अग्रवाल, जीएसटी विशेषज्ञ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed