{"_id":"599ba9db4f1c1b946e8b46a7","slug":"19-companies-evaded-tax-worth-1-52-lakh-rupees-in-last-3-years-says-finance-ministry-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 कंपनियों ने 3 साल में की 1.52 लाख करोड़ की टैक्स चोरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया डाटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
19 कंपनियों ने 3 साल में की 1.52 लाख करोड़ की टैक्स चोरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया डाटा
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन साल में देश भर में मौजूद 19 कंपनियों ने कुल मिलाकर के 1.52 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। यह चोरी इतनी है कि अगले 19 सालों तक बंगलुरू और मुंबई का 7 साल का महानगरपालिका का बजट चल सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- CAG का खुलासा, इन बॉलीवुड हस्तियों ने की सर्विस टैक्स की चोरी
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए डाटा के अनुसार, 1 अप्रैल 2014 से 30 जून, 2017 तक में इतनी टैक्स चोरी हुई। इसके मुकाबले बंगलुरू महानगरपालिका का इस वित्त वर्ष का बजट 8 हजार करोड़ रुपये है, वहीं मुंबई महानगर पालिका का सालाना बजट 25 हजार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पढ़ें- आयकर विभाग का बड़ा कदम, पूरे देश में 245 इनकम टैक्स कमिश्नरों का ट्रांसफर
डायरेक्ट टैक्स में की 76 हजार करोड़ रुपये चोरी
डाटा के अनुसार, इन कंपनियों ने केवल डायरेक्ट टैक्स में 76, 239.22 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। वहीं इनडायरेक्ट टैक्स में 76,535.42 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। इसमें सर्विस टैक्स के तौर पर 47,188 करोड़ रुपये और सेंट्रल एक्साइज व कस्टम में क्रमशः 18954.28 करोड़ और 10,392.19 करोड़ की चोरी कंपनियों ने की है।
हालांकि वित्त मंत्रालय के पास मल्टी नेशनल कंपनियों का डाटा मौजूद नहीं है। इस साल के पहली तिमाही में कुल 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का पता चला है।