फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zara Hatke electric toothbrush explosion bathroom fire woman shocking incident Weird News

Zara Hatke: बाथरूम में बम की तरह फटा टूथब्रश! हर तरफ था सिर्फ धुंआ ही धुंआ, महिला ने किया चौंकाने वाला दावा

Sat, 21 Mar 2026 06:27 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 06:27 PM IST
सार

Zara Hatke: एक महिला के दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है। महिला का दावा है कि वॉशरूम में उसका इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक फट गया और उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन
Zara Hatke electric toothbrush explosion bathroom fire woman shocking incident Weird News
बाथरूम में बम की तरह फटा टूथब्रश! - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: कार, बाइक, गीजर और मोबाइल में आग लगने और धमाके की अक्सर खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक महिला का दावा है कि वॉशरूम में इलेक्ट्रिक टूथब्रश फट गया और उसमें आग लग गई। हालांकि, कुछ कांच जैसे कुछ प्रोडक्ट्स की वजह से आग अधिक फैल नहीं पाई। महिला ने कहा कि वो उसकी किस्मत है कि इस घटना के बाद वो वॉशरूम में नहीं थीं। महिला का कहना है कि जब वो सो रही थी, उस दौरान यह घटना हुई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली महिला का नाम शार्लोट बोवर्स है और वो 33 वर्ष की है। उसका दावा है कि वो 8 महीने से एक ब्रश का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन कोई कभी कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन एक रात ब्रश में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन


उसने कहा कि वो किस्मत वाली है कि कांच के स्टील फ्रेम ने आग को फैलने नहीं दिया। उसने कहा कि कांच नहीं होता है, तो उसके साथी और उसकी मौत हो जाती। हादसे के बाद उसने कहा कि वो अब कभी इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करेगी, क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है। उसने इसकी शिकायत की तो कंपनी ने उसे नया टूथब्रश लेने के लिए पैसे दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Weird News: क्या बदलेगा इतिहास? खुदाई में मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, जिसने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश


महिला ने दावा किया है कि कंपीन 46 डॉलर दे रही है, लेकिन मरम्मत कराने में उसके  267 डॉलर खर्च हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है, क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं सुना। जब मैं एक रात को बाथरूम में गई, तो मेरे टूथब्रश में फटने के बाद आग लगी हुई थी। मेरी किस्मत अच्छी है कि मैं अभी तक जिंदा हूं, क्योंकि कांच के स्टील फ्रेम ने आग को फैलने से रोक लिया।

Viral: शख्स ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, मामूली दुख के 250, बड़े दुख के 500 और साथ रोने के लिए लगेंगे 1000 रुपये

उसने कहा कि आठ महीने से मैं टूथब्रश का इस्तेमाल कर रही थी और अच्छा था। यह मेरी गलती से नहीं हुआ, क्योंकि मैं हमेशा इसको सूखाकर रखती थी और कभी चार्ज पर भी नहीं छोड़ा था। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक सदमे में थी। उनका कहना है कि इसके कारण उनके घर की बिजली चली गई और इसकी चपेट में एग्जॉस्टर फैन भी आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed