{"_id":"68bbb5e30fb7c040f20a4898","slug":"youtuber-lost-his-iphone-at-the-airport-dubai-police-sent-the-mobile-to-chennai-by-flight-video-viral-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: एयरपोर्ट पर यूट्यूबर का खोया था आईफोन, दुबई पुलिस ने सूचना मिलते ही फ्लाइट से चेन्नई भेजा मोबाइल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: एयरपोर्ट पर यूट्यूबर का खोया था आईफोन, दुबई पुलिस ने सूचना मिलते ही फ्लाइट से चेन्नई भेजा मोबाइल
Sat, 06 Sep 2025 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:47 AM IST
सार
Viral Video: मामला कुछ यूं हुआ कि यूट्यूबर गौरी दुबई से चेन्नई लौट रहे थे। इसी दौरान दुबई एयरपोर्ट पर उनका आईफोन कहीं गुम हो गया। जब उन्हें एहसास हुआ कि फोन नहीं मिल रहा है, तो उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट स्टाफ को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
दुबई पुलिस ने लौटाया आईफोन
- फोटो : इंस्टाग्राम @madangowri
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो मशहूर तमिल यूट्यूबर मदन गौरी का है, जिसमें वे दुबई पुलिस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनके साथ हाल ही में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उन्हें ही नहीं बल्कि उनके फॉलोअर्स को भी हैरान कर दिया। गौरी का महंगा आईफोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था, लेकिन दुबई पुलिस ने न केवल उनका फोन खोज निकाला बल्कि उसे बिना किसी चार्ज लिए सीधे उनके घर तक पहुंचा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला कुछ यूं हुआ कि यूट्यूबर गौरी दुबई से चेन्नई लौट रहे थे। इसी दौरान दुबई एयरपोर्ट पर उनका आईफोन कहीं गुम हो गया। जब उन्हें एहसास हुआ कि फोन नहीं मिल रहा है, तो उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट स्टाफ को इस बारे में जानकारी दी। स्टाफ ने उन्हें कहा कि चेन्नई पहुंचने के बाद वे सारी जानकारी ई-मेल के जरिए भेज दें। गौरी ने जैसे ही चेन्नई पहुंचकर दुबई पुलिस को ई-मेल किया, पुलिस ने उनसे फोन से जुड़ी कुछ जरूरी डिटेल मांगी। यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और तेज रही। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस ने ई-मेल करने के थोड़ी देर बाद ही जवाब दे दिया और बताया कि उनका फोन मिल गया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
दुबई पुलिस ने चुटकियों में ढूंढा आईफोन
गौरी खुद हैरान रह गए कि इतनी जल्दी फोन कैसे ढूंढ लिया गया। लेकिन असली सरप्राइज तो तब मिला, जब दुबई पुलिस ने उनका फोन अगली ही फ्लाइट से चेन्नई भेज दिया। खास बात यह रही कि इसके लिए उनसे कोई भी चार्ज नहीं लिया गया। यानी फोन न केवल सुरक्षित मिला बल्कि मुफ्त में वापस भी पहुंच गया। इस पूरे अनुभव को गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया। यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और अब तक इसे 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दुबई पुलिस की ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। एक यूजर ने लिखा, “दुबई की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां कुछ भी खो जाए, तो पुलिस उसे ढूंढ कर वापस जरूर करती है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अगर यही घटना किसी और देश में होती तो शायद फोन हमेशा के लिए खो चुका होता।” गौरी के इस अनुभव ने उन तमाम लोगों के दिलों में दुबई पुलिस की एक शानदार छवि बनाई है। अक्सर लोग किसी चीज के खो जाने पर उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन यह घटना इस बात का उदाहरण है कि ईमानदारी और प्रोफेशनल रवैया किसी भी देश की पहचान बन सकता है।