फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   youth drowns while retrieving slipper during picnic in madhya pradesh incident caught on camera

Viral Video: युवक नदी की तेज धारा में डूबता रहा और दोस्त बनाते रहे वीडियो, देखिए कैसे चप्पल बन गई मौत की वजह

Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में परेवा खोह पिकनिक स्पॉट पर 20 वर्षीय आयुष यादव चप्पल निकालते वक्त नदी में बह गया। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें वह तेज बहाव में बहता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन
youth drowns while retrieving slipper during picnic in madhya pradesh incident caught on camera
युवक नदी की तेज धारा में डूबता रहा और दोस्त बनाते रहे वीडियो - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक चप्पल युवक की मौत की वजह गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि नदी की तेज धारा में युवक बहर गया और दोस्त वीडियो बनाते हैं। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में परेवा खोह पिकनिक स्पॉट पर 20 वर्षीय आयुष यादव चप्पल निकालते वक्त नदी में बह गया। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें वह तेज बहाव में बहता हुआ दिख रहा है। पुलिस व एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को खोजा। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पारेवा खोह में दोस्तों संग घूमने गया 20 साल का आयुष, एक छोटी सी लापरवाही की वजह से अपनी जान गंवा बैठता है। पानी में बह रही चप्पल को वापस लाने की कोशिश उसे इतनी भारी पड़ गई कि वह नदी की तेज धार में बह गया और फिर कभी वापस लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Solar Eclipse: सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान, दिन में हो जाएगी रात


जानकारी के मुताबिक, आयुष अपने पांच दोस्तों के साथ पारेवा खोह पिकनिक मनाने पहुंचा था। तभी अचानक उसकी एक चप्पल नदी में गिर गई। वीडियो में दिख रहा है कि पहले उसने लकड़ी की एक छड़ी से चप्पल निकालने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह बहती चली गई तो आयुष खुद पानी में उतर जाता है। चप्पल को पकड़ने की होड़ में वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। उसकी कोशिशें जारी थीं, लेकिन एक पल ऐसा आया कि उसने अपना संतुलन खो दिया और नदी की तेज धारा में बह गया।

Zara Hatke: 75 साल पुराने पत्र ने खोला ऐसा रहस्य, इस देश में मिला बेहद दुर्लभ खजाना

कैमरे कैद हो गई घटना

सबसे दुख की बात यह है कि हादसे के समय उसके सभी दोस्त वहीं मौजूद थे और यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे आयुष बहते-बहते दूर चला जाता है और कोई कुछ नहीं कर पाता। दोस्तों की चीख-पुकार और डर साफ झलकता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed