{"_id":"687d15d906cf408bfe0b88ee","slug":"youth-drowns-while-retrieving-slipper-during-picnic-in-madhya-pradesh-incident-caught-on-camera-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: युवक नदी की तेज धारा में डूबता रहा और दोस्त बनाते रहे वीडियो, देखिए कैसे चप्पल बन गई मौत की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: युवक नदी की तेज धारा में डूबता रहा और दोस्त बनाते रहे वीडियो, देखिए कैसे चप्पल बन गई मौत की वजह
Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:44 PM IST
सार
Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में परेवा खोह पिकनिक स्पॉट पर 20 वर्षीय आयुष यादव चप्पल निकालते वक्त नदी में बह गया। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें वह तेज बहाव में बहता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
युवक नदी की तेज धारा में डूबता रहा और दोस्त बनाते रहे वीडियो
- फोटो : X
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक चप्पल युवक की मौत की वजह गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि नदी की तेज धारा में युवक बहर गया और दोस्त वीडियो बनाते हैं। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में परेवा खोह पिकनिक स्पॉट पर 20 वर्षीय आयुष यादव चप्पल निकालते वक्त नदी में बह गया। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें वह तेज बहाव में बहता हुआ दिख रहा है। पुलिस व एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को खोजा।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पारेवा खोह में दोस्तों संग घूमने गया 20 साल का आयुष, एक छोटी सी लापरवाही की वजह से अपनी जान गंवा बैठता है। पानी में बह रही चप्पल को वापस लाने की कोशिश उसे इतनी भारी पड़ गई कि वह नदी की तेज धार में बह गया और फिर कभी वापस लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सिवनी में पिकनिक मनाने गया 20 साल का युवक नदी में बह गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आयुष नाम का युवक लकड़ी की मदद से नदी में गिरी चप्पल निकालने की कोशिश करता दिख रहा है। pic.twitter.com/nM7mHxpxn8
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) July 20, 2025
Solar Eclipse: सैकड़ों वर्षों में पहली बार होगा ऐसा सूर्य ग्रहण, दुनिया हो जाएगी हैरान, दिन में हो जाएगी रात
जानकारी के मुताबिक, आयुष अपने पांच दोस्तों के साथ पारेवा खोह पिकनिक मनाने पहुंचा था। तभी अचानक उसकी एक चप्पल नदी में गिर गई। वीडियो में दिख रहा है कि पहले उसने लकड़ी की एक छड़ी से चप्पल निकालने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह बहती चली गई तो आयुष खुद पानी में उतर जाता है। चप्पल को पकड़ने की होड़ में वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। उसकी कोशिशें जारी थीं, लेकिन एक पल ऐसा आया कि उसने अपना संतुलन खो दिया और नदी की तेज धारा में बह गया।
Zara Hatke: 75 साल पुराने पत्र ने खोला ऐसा रहस्य, इस देश में मिला बेहद दुर्लभ खजाना
कैमरे कैद हो गई घटना
सबसे दुख की बात यह है कि हादसे के समय उसके सभी दोस्त वहीं मौजूद थे और यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे आयुष बहते-बहते दूर चला जाता है और कोई कुछ नहीं कर पाता। दोस्तों की चीख-पुकार और डर साफ झलकता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।