दुनिया में एक से बढ़कर एक सीरियल किलर हुए हैं, जिन्होंने न जाने कितने कत्ल किए। इनमें से कुछ पकड़े गए तो कई अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। आज हम आपको जिस सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपको बेहद ही हैरानी होगी, क्योंकि उसकी उम्र महज आठ साल थी और उससे भी हैरान करने वाली बात ये कि उसने कत्ल सिर्फ मजे-मजे में कर दिए थे, जिसका अंदाजा उसे भी नहीं था कि उसने क्या किया है।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह कहानी है बिहार के बेगूसराय की, जहां आठ साल के एक बच्चे को दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर या भारत का सबसे छोटा सीरियल किलर माना जाता है। लोग इस बच्चे को 'मिनी सीरियल किलर' नाम से भी जानते हैं। उसने कुल तीन कत्ल किए थे और तीनों की ही उम्र एक साल से कम थी।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दुनिया के इस सबसे छोटे सीरियल किलर का नाम है मुकेश (बदला हुआ नाम)। उसका जन्म 1998 में बेगूसराय के एक गांव में हुआ था। उसके पिता मजदूरी का काम करते थे। घटना की शुरुआत 2007 से होती है, जब उसने पहला कत्ल अपने ही एक चचेरे भाई का किया था। इसके कुछ ही दिन बाद उसने दूसरा कत्ल अपनी सगी बहन का किया, जिसकी उम्र महज छह महीने थी। इन दोनों की हत्या उसने खपरैल से पीट-पीट कर की थी।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरानी की बात ये थी कि मुकेश (बदला हुआ नाम) द्वारा किए गए दोनों ही हत्याओं के बारे में उसके घरवालों को पता था, लेकिन उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि उन्होंने उसे कत्ल करते नहीं देखा था, लेकिन उन्हें शक हो गया था। इसका नतीजा ये हुआ कि दो या तीन महीने बाद ही उसने एक और बच्ची का कत्ल किया, जिसकी उम्र भी एक साल से कम ही थी, लेकिन यह उसका आखिरी कत्ल बन गया, क्योंकि उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, तीसरा कत्ल जब हुआ तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया और वो छानबीन में लग गए। चूंकि उस समय तक बच्ची की लाश नहीं मिली थी, इसलिए पुलिस ने गायब होने की रिपोर्ट लिखी थी। जिस बच्ची का कत्ल हुआ था, उसकी मां को ये शक था मुकेश (बदला हुआ नाम) उसके बारे में जरूर जानता है, क्योंकि वो उस समय उसी जगह पर था, जहां बच्ची थी। पहले तो पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि एक आठ साल का बच्चा कैसे बता सकता है कि बच्ची कैसे गायब हुई। हालांकि बाद में जब बच्ची की मां की ओर से दबाव बढ़ा तो पुलिस पूछताछ के लिए बच्चे के पास गई।