फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Worlds whitest paint wins Guinness book of world record

अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने तैयार किया अब तक का सबसे सफेद पेंट, AC पर हमारी निर्भरता को कर सकता है खत्म

Wed, 22 Sep 2021 06:03 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 22 Sep 2021 06:03 PM IST
सार

वैज्ञानिकों ने एक अनोखे पेंट को बनाया है, जो हमारी AC के ऊपर की निर्भरता को खत्म कर सकता है। दावा ये किया जा रहा है कि ये पेंट आने वाले समय में गर्मियों के सीजन में AC को रिप्लेस कर देगा।

इस खास पेंट को अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बनाया है। ये दुनिया का सबसे सफेद पेंट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अनोखे पेंट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे सफेद पेंट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
Worlds whitest paint wins Guinness book of world record
दुनिया का सबसे सफेद पेंट - फोटो : Twitter/LifeAtPurDue

विस्तार

निरंतर होती वैज्ञानिक उन्नति हमारी लाइफस्टाइल को काफी आसान बना रही है। हमारी दैनिक गतिविधियों में और ज्यादा सहूलियत कैसे लाई जा सकती है? उसके लिए कई वैज्ञानिक दिन रात खोजबीन में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक अनोखे पेंट को बनाया है, जो हमारी AC के ऊपर की निर्भरता को खत्म कर सकता है। दावा ये किया जा रहा है कि ये पेंट आने वाले समय में गर्मियों के सीजन में AC को रिप्लेस कर देगा।

विज्ञापन


इस खास पेंट को अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बनाया है। ये दुनिया का सबसे सफेद पेंट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अनोखे पेंट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे सफेद पेंट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इस पेंट का निर्माण एक खास उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए किया है। कहा जा रहा है कि इस पेंट के कई सकारात्मक लाभ आने वाले वक्तों में देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग एक बहुत बड़े संकट के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है। इसी के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से वैज्ञानिकों ने इस खास पेंट को बनाया है। इस पेंट की मदद से ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर शिउलिन रुआन कहते हैं - "हम लोगों ने करीब 7 साल पहले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इस योजना को शुरू करने से पहले हम ग्लोबल वार्मिंग और बिजली की खपत के बारे में सोच रहे थे। उसी बीच हमें एक ऐसे पेंट को बनाने का आइडिया आया, जो सूर्य की रोशनी को पूरी तरह रिफ्लेक्ट कर सकता हो।"

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अगर इस पेंट के जरिए 1000 स्क्वायर फीट की छत को कवर कर दिया जाए तो 10 किलोवाट की कूलिंग पावर मिलेगी। इससे घर के भीतर का माहौल काफी ठंडा हो जाएगा। जल्द ही यह पेंट मार्केट में आने वाला है। वैज्ञानिकों ने इस खास पेंट को मार्केट में लाने के लिए एक कंपनी से बात भी की है। 

पेंट को बनाने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ज्यादा सफेद होने के कारण काफी परावर्तक है। ये पेंट सूर्य की बहुत सूक्ष्म गर्मी ही अवशोषित करता है, बाकी सब ये उत्सर्जित कर देता है। इसी वजह से घर के भीतर का वातावरण काफी ठंडा रहेगा। अगर निकट भविष्य में इसका इस्तेमाल बढ़ता है तो AC पर हमारी निर्भरता कम हो जाएगी। इसका एक सकारात्मक लाभ पर्यावरण में देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि AC के इस्तेमाल से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed