फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

117 साल की हुई दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, नर्सिंग होम में रिश्तेदारों संग मनाया जन्मदिन

Mon, 06 Jan 2020 06:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Worlds oldest living person Kane Tanaka of Japan turns 117 years old
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला केन तनाका (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषित दुनिया में इंसान की औसत उम्र काफी घट गई है। जहां लोग 60-70 की उम्र तक जाते-जाते इस दुनिया से अलविदा कह देते हैं, वहीं जापान की एक महिला ने रविवार को अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। इन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला और सबसे उम्रदराज जीवित इंसान का खिताब हासिल है। 

Worlds oldest living person Kane Tanaka of Japan turns 117 years old
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला केन तनाका (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

इस महिला का नाम केन तनाका है। फिलहाल वह फुकुओका शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं और वही पर उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ अपना 117वां जन्मदिन मनाया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, केन तनाका का जन्म दो जनवरी, 1903 को हुआ था। 

Worlds oldest living person Kane Tanaka of Japan turns 117 years old
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला केन तनाका (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

पिछले साल ही केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई थीं। नौ मार्च, 2019 को उनकी उम्र 116 साल 66 दिन थी। तब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा गया था। इससे पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित इंसान का खिताब जापान की ही महिला चियो मियाको के नाम था। पिछले साल  जुलाई में 117 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds oldest living person Kane Tanaka of Japan turns 117 years old
केन तनाका अपने भाई-बहनों के साथ - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन तनाका आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। उनकी शादी 19 साल की उम्र में हिदेओ तनाका से हुई थी। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई थी। केन के पांच बच्चे हैं, जिसमें से एक बच्चे को उन्होंने गोद लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही उनके सबसे बड़े बेटे की भी मौत हो गई थी। वह एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थीं। फिलहाल उनके 8 पोते-पोतियां हैं।  

विज्ञापन
Worlds oldest living person Kane Tanaka of Japan turns 117 years old
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला केन तनाका (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

तनाका कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर था। केन को बोर्ड गेम ऑथेलो काफी पसंद है। वह इस खेल की विशेषज्ञ हैं। वह इस खेल को जब अपने परिवार वालों के साथ खेलती हैं तो मुश्किल से ही उन्हें कोई हरा पाता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed