फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे खौफनाक और रहस्यमय हत्यारा, जिसे कहा जाता था आधा दानव-आधा इंसान

Mon, 06 Jan 2020 04:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Jack the Ripper an unidentified serial killer his murders still unsolved after a century
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज हम 125 साल पीछे जाएंगे। विक्टोरियन इंग्लैंड में जहां एक सीरियल किलर अपने मिशन पर है। 'जैक द रिपर'। एक बेहद खौफनाक हत्यारा जो केवल नशे में धुत्त वेश्याओं को ही अपना शिकार बनाता था। कौन था वो और क्यों करता था वेश्याओं की हत्या? बीबीसी विटनेस कार्यक्रम के आधार पर साइमन व्हॉट्स बता रहे हैं, 'जैक द रिपर' की सच्ची कहानी। 

Jack the Ripper an unidentified serial killer his murders still unsolved after a century
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सितंबर 1888, लंदन के अखबार में एक सनसनीखेज खत छपा। कहा जाता है कि वह खत लंदन के पूर्वी इलाके में घूम रहे एक खतरनाक हत्यारे ने लिखा था। अखबार में छपे खत में उसने अपनी पहली हत्या के बारे में वीभत्स तरीके से जानकारी दी थी। उसने यह भी बताया कि वह और हत्याएं करने वाला है। अखबार में छपे इस सनसनीखेज खत के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं थी कि इसे उस सीरियल किलर ने ही लिखा है। मगर इस खत ने उस हत्यारे को एक पहचान, एक नाम दे दिया 'जैक द रिपर'। 

Jack the Ripper an unidentified serial killer his murders still unsolved after a century
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैक द रिपर ने पांच हत्याएं की। सब की जान वह एक खास तरीके से लेता था। उन पांचों के गर्दन किसी तेज धार वाले हथियार से रेते गए थे। लंदन का व्हाइट चैपल इलाका वेश्याओं का गढ़ माना जाता था। जैक ने इसी इलाके में ज्यादातर हत्याओं को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jack the Ripper an unidentified serial killer his murders still unsolved after a century
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

31 अगस्त, 1988, जैक ने अपना पहला शिकार किया। वह मेरी एन निकोलस थी। मेरी निकोलस का शव सुबह-सुबह दो कारोबारियों को मिला। एक कारोबारी ने बताया, 'हम वहां गए। देखा एक औरत जमीन पर पड़ी हुई है। पहली नजर में पता नहीं चल रहा था कि वह नशे में धुत्त होकर पड़ी है या मर गई है। मेरे साथी ने टार्च दिखाई। उसका गला रेता हुआ था।' इस हत्या को बस एक ही सप्ताह गुजरा था कि एक और वेश्या, ऐनी चैपमेन की हत्या हो गई। हत्या लगभग एक ही तरीके से की गई थी। 

विज्ञापन
Jack the Ripper an unidentified serial killer his murders still unsolved after a century
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'द स्टार', 8 सितंबर 1888। अखबार में खबर आई, 'लंदन खूनी साए के गिरफ्त में है। वह अनाम वहशी, आधा दानव, आधा इंसान, अभी तक फरार है। रोज सड़कों पर खतरनाक इरादों के साथ निकलता है, बेबस और कमजोर वर्ग के लोगों को अपना शिकार बनाता है। वह खून के नशे में है। बचो, उसे और शिकार चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed