उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को मिले सोने के भंडार ने दुनियाभर को चौंका दिया। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सोना करीब 3,000 टन है, जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब पांच गुना है। सोने के ये भंडार सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों से मिले हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ बताई जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोने के भंडार के अलावा यहां दुनिया के सबसे जहरीले सांप भी रहते हैं, जो पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनभद्र की पहाड़ियों में रसेल वाइपर, कोबरा और करैत का बसेरा है। सांप की ये तीनों ही प्रजातियां दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये इतने जहरीले होते हैं कि अगर किसी इंसान को काट लें तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता है।
3 of 5
रसेल वाइपर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
रसेल वाइपर के बारे में तो कहा जाता है कि यह उत्तर प्रदेश में सिर्फ सोनभद्र जिले में ही पाया जाता है। यहां के कई गांवों में यह सांप समय-समय पर दिखता रहा है। दरअसल, इसका जहर हीमोटॉक्सिन होता है, जो खून को जमा देता है। अगर यह सांप काटने के दौरान अपना पूरा जगह इंसान के शरीर में डाल दे तो एक घंटे से भी कम समय में उसकी मौत हो सकती है और अगर जहर कम हो जाए तो भी उस जगह पर घाव हो सकता है, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
रसेल वाइपर के अलावा कोबरा और करैत भी बेहद ही खतरनाक सांप माने जाते हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो इंसान के स्नायु तंत्र को शून्य कर देते हैं, जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसमें कोबरा की खासियत ये होती है कि वो जिस जगह पर काटता है, वहां सूजन हो जाती है जबकि करैत जिस जगह पर काटता है, वो तो देखने से पता भी नहीं चलता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अब चूंकि जल्द ही सोनभद्र की पहाड़ियों से सोना निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन इसका प्रभाव इन सांपों के अस्तित्व पर पड़ सकता है। उनका बसेरा खत्म हो सकता है। कुछ इसी तरह की स्थिति ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भी बनी थी, जब कोयले की खदानों का खनन हो रहा था, लेकिन सांपों के अस्तित्व को देखते हुए खनन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।