फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब, एक बोतल की कीमत इतनी जितने में खरीद लें ऑडी कार

Sat, 18 Jan 2020 02:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
worlds most expensive wine Essencia 2008 decanter worth 28 lakh a bottle
दुनिया की सबसे महंगी शराब - फोटो : Social media

आपने शायद अब तक पांच हजार या दस हजार तक की ही शराब की बोतलें देखी होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में शराब की ऐसी भी बोतले हैं जिनकी कीमत लाखों में है। जी हां, यूरोपीय देश हंगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल टोकज के शराब उत्पादकों ने एक ऐसी वाइन तैयार की है, जिसकी डेढ़ लीटर की एक बोतल की कीमत करीब 28.41 लाख रुपये है। इसे दुनिया की सबसे महंगी वाइन बताया जा रहा है। 



worlds most expensive wine Essencia 2008 decanter worth 28 lakh a bottle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शराब का नाम इसेंसिया 2008 डिसेंटर है। इसकी अब तक मात्र 20 बोतलें ही तैयार की गई हैं, जिनमें से 18 बोतलों को पिछले साल रिलीज किया गया था। इसके बाद से ही इसे दुनिया की सबसे महंगी शराब माना जाने लगा। इस शराब की 11 बोतलें अब तक बिक चुकी हैं। 

worlds most expensive wine Essencia 2008 decanter worth 28 lakh a bottle
दुनिया की सबसे महंगी शराब - फोटो : Social media

खास बात ये है कि इस शराब की प्रत्येक बोतल को एक चमकदार काले रंग के बॉक्स में रखा गया है, जिसमें एक स्विच लगा होता है जो बोतल को और भी चमकदार बना देता है। इसकी एक और खास बात है कि कोई भी बोतल एक दूसरे से मिलती जुलती नहीं है यानी सबको अलग-अलग तरीके से और विशेष रूप से बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most expensive wine Essencia 2008 decanter worth 28 lakh a bottle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शराब की एक्पायरी डेट (तारीख) वर्ष 2300 है, यानी इसे अभी लोग 80 साल तक चाहें तो सहेज कर रख सकते हैं। यह शराब साल 2008 में तैयार हुई थी, जिसे कई सालों के बाद बोतल में पैक किया गया। इसे बनाने वाली कंपनी के जनरल मैनेजर जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, 'इसेंसिया 2008 वाइन तैयार होने के आठ साल बाद बोतल में पैक होने के लिए सही मानी जाती है'। 

विज्ञापन
worlds most expensive wine Essencia 2008 decanter worth 28 lakh a bottle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जोल्टन कोवाक्स के मुताबिक, इस शराब को खास मौसम में ही बनाया जाता है और एक छोटी चम्मच के बराबर मात्रा में इसे बनाने में करीब एक किलोग्राम पके हुए अंगूर का इस्तेमाल होता है। यानी अगर एक बोतल शराब बनानी हो तो इसके लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत होती है। इसकी 37.5 सेंटीमीटर की एक बोतल में तीन फीसदी अल्कोहल होता है। इसमें अधिकतम चार फीसदी ही अल्कोहल हो सकता है, जो अन्य वाइन के मुकाबले ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed