फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप हुआ शुरू, यह अंतरिक्ष में एलियंस की करेगा खोज

Wed, 15 Jan 2020 10:40 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
worlds largest radio telescope in china launches it will search for extraterrestrial life and Aliens
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप - फोटो : Social media

दुनियाभर में विज्ञान दिनोंदिन तरक्की करता जा रहा है और नए-नए उपकरण बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप भी जुड़ गया है। यह चीन में स्थित है, जिसे तीन साल के लंबे ट्रायल के बाद शुरू कर दिया गया है। सितंबर 2016 से यह रेडियो टेलीस्कोप ट्रायल पर था। इसे अंतरिक्ष की आंख कहकर भी पुकारा जा रहा है। 

worlds largest radio telescope in china launches it will search for extraterrestrial life and Aliens
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुइझोऊ प्रांत में पहाड़ी पर स्थापित यह रेडियो टेलीस्कोप 20 साल में बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने में अमेरिका, ब्रिटेन और पाकिस्तान समेत 10 देशों के वैज्ञानिकों ने मदद की है। इसमें 1207 करोड़ रुपये का खर्च आया है। चीन का यह टेलीस्कोप एक सेकंड में 38 गीगाबाइट (जीबी) डाटा जुटाने में सक्षम है। 

worlds largest radio telescope in china launches it will search for extraterrestrial life and Aliens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील यह रेडियो टेलीस्कोप प्यूर्टोरिका की अरेसिबो ऑब्जर्वेटरी से 2.5 गुना संवेदनशील है। बता दें कि प्यूर्टोरिका स्थित ऑब्जर्वेटरी में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिंगल-डिश रेडियो टेलीस्कोप स्थापित है। इस रेडियो टेलीस्कोप को बनाने का मकसद अंतरिक्ष में जीवन की खोज करना है। इसके अलावा यह एलियंस का भी पता लगाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds largest radio telescope in china launches it will search for extraterrestrial life and Aliens
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप - फोटो : Social media

इस टेलीस्कोप का नाम फाइव हंड्रेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप यानी फास्ट है। 4450 पैनल वाला यह टेलीस्कोप आकार में 30 फुटबॉल मैदान के बराबर है। इसकी अंतरिक्ष रेंज चार गुना ज्यादा है। यह अब तक करीब 44 पल्सर की खोज कर चुका है। दरअसल, पल्सर तेजी से घूमने वाला न्यूट्रॉन या तारा होता है, जो रेडियो तरंग और विद्युत चुंबकीय विकिरण उत्सर्जित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed