फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   world most poisonous tree manchineel know the all details and facts

ये है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़, जिसके फल के एक टुकड़े से ही हो सकती है मौत

Wed, 07 Jul 2021 12:42 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 07 Jul 2021 12:42 PM IST
सार

मैंशीनील नामक ये पेड़ दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ है। यह पेड़ कैरेबियन सागर तटों पर पाया जाता है। यह इतना जहरीला है कि इसके संपर्क में आने से शरीर पर छाले पड़ जाते हैं तो वहीं इसका फल खाने से जान भी जा सकती है।

विज्ञापन
world most poisonous tree manchineel know the all details and facts
Manchineel tree - फोटो : pinterest

विस्तार

पेड़ पौधों का जीवन में बहुत महत्व है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इनसे ही जीवन है। इसके अलावा पेड़ पर लगने वाले स्वादिष्ट फलों से हमें कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा ही एक पेड़ भी है, जो इतना जहरीला है कि इसे दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कहा जाता है। इस पेड़ का नाम है मैंशीनील। यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन सागर बीच तटों पर पाया जाता है। इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह इतना जहरीला होता है कि अगर कोई इंसान इसके संपर्क में आ जाए तो उसके शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। इस पेड़ का हर हिस्सा जहरीला है लेकिन इसका फल सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है। अगर कोई इंसान इस फल का एक टुकड़ा भी खा ले तो उसकी मौत हो सकती है। हांलांकि वैज्ञानिक इस फल को चखकर देख चुके हैं। यह फल छोटे से सेब के आकार का होता है। क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंशीनील के फल को मौत का छोटा सेब का नाम दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

जा सकती है आंखो की रोशनी

इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि ये इतना जहरीला है कि अगर किसी इंसान की आंखों में पहुंच जाए तो वो अंधा तक हो सकता है। जब अचानक बारिश आ जाए तो हम किसी पेड़ के नीचे भी खड़ो हो जाते हैं लेकिन मैंशीनील पेड़ के नीचे खड़े होने से भी इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी कारण लोगों को इस पेड़ के संपर्क में आने से रोकने और इसके फलों को खाने से रोकने के लिए पेड़ों के आस-पास बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिसमें इस पेड़ के जहरीले होने और इससे दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

कुछ ही देर में असर दिखाने लगता है इस पेड़ का जहर

निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक के अनुसार, एक बार वे और उनके कुछ दोस्तों ने टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर थे। वहां उन्होंने इस फल को खा लिया था। इसका स्वाद बेहद ही कड़वा था। वे बताते हैं कि इस पेड़ के फल खाने के कुछ समय बाद ही उन्हें जलन होने लगी और शरीर में सूजन आ गई। हालांकि, तुरंत ही इलाज मिला जाने से उनकी हालत ठीक हो गई।

विज्ञापन

ऐसा होता है मैंशीनील का पेड़

मैंशीनील के पेड़ की ऊंचाई लगभग 50 फीट तक होती है। इसकी पत्तियां चमकदार और आकार में अंडाकार होती हैं। वैसे तो यह पूरा पेड़ ही जहरीला माना जाता है लेकिन इसका फल सबसे ज्यादा जहरीला होता है हालांकि यह जहरीला भले ही हो लेकिन स्थानीय पारितंत्र में इस पेड़ की अहम भूमिका है। यह पेड़ कैरिबियाई सागर के तटों पर पाया जाता है और मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होता है।

फर्नीचर बनाने के लिए किया जाने लगा है इसका उपयोग

कैरिबियाई कारपेंटर इस पेड़ की लकड़ियों का इस्तेमाल फर्नीचर बनाने के लिए भी करने लगे हैं लेकिन इसे काटते समय बेहद सावधानी बरती जाती है और फर्नीचर बनना से पहले इसकी लकड़ियों को लंबे समय तक धूप में सुखाया जाता है ताकि इसके अंदर का जहरीला रस समाप्त हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed