फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Most Poisonous Fish Whose Single Drop of Venom Can Destroy a City

World Most Poisonous Fish: दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरे शहर में ला सकता है तबाही

Tue, 12 Aug 2025 07:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 07:09 PM IST
सार

World Most Poisonous Fish: स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है। सिर्फ इसी वजह से ज्यादातर लोग इस पहचान नहीं पाते हैं और इसके शिकार हो जाते हैं। गलती से भी अगर कोई इस मछली के ऊपर पैर रख दे तो ये अपने अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है।

विज्ञापन
World Most Poisonous Fish Whose Single Drop of Venom Can Destroy a City
दुनिया की सबसे जहरीली मछली - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

World Most Poisonous Fish: दुनिया में कई प्रजाति की मछलियां पाई जाती हैं। सभी मछलियों की अपनी अलग-अलग खासियत होती है। आज हम आपको एक मछली के बारे में बताएंगे, जो बेहद खतरनाक और जहरीली होती है। इस मछली का नाम स्टोन फिश है, जो मछली मकर रेखा के आपसपास समुंद्र में पाई जाती है।

विज्ञापन


स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है। सिर्फ इसी वजह से ज्यादातर लोग इस पहचान नहीं पाते हैं और इसके शिकार हो जाते हैं। गलती से भी अगर कोई इस मछली के ऊपर पैर रख दे तो ये अपने अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर पैर में यह लग जाए तो पैर काटना पड़ सकता है और जरा सी लापरवाही मौत की वजह भी बन सकती है।
विज्ञापन


पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है और पलक झपकते ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बंदरों के झुंड को दौड़ाने लगा अकेला शख्स, फिर जो हुआ देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी


किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसकी मौत तय है। दुनिया अजीबोगरीब जीवों से भरी पड़ी है। खोजकर्ता हर दिन हजारों-हजार नए-नए जीव खोजकर निकाल लेते हैं। इसलिए दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है।

Viral Video: दिल्ली मेट्रो की कोच में अचानक घुस गया बंदर और लगाने लगा दौड़, नजारा देख लोगों के छूटे पसीने

 दिखने में यह मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर की तरह सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed