फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Women occupy the floor of a local train and sit down other passengers get upset Video goes Viral

Viral Video: लोकल ट्रेन की फर्श पर कब्जा जमाकर बैठ गई महिलाएं, बाकी यात्री हुआ परेशान, बोले- मेरी कौन सुनेगा?

Wed, 06 Aug 2025 10:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

Viral Video: इस भीड़भाड़ में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो केवल अपने आराम की सोचती हैं। वे ट्रेन को जैसे अपना निजी कमरा समझ लेती हैं और सीधे फर्श पर चटाई या प्लास्टिक शीट बिछाकर बैठ जाती हैं।

विज्ञापन
Women occupy the floor of a local train and sit down other passengers get upset Video goes Viral
लोकल ट्रेन के फर्श पर बैठीं महिला - फोटो : reddit

विस्तार

मुंबई की लोकल ट्रेनें हमेशा भीड़ से भरी रहती हैं। जनरल कोच तो पहले से ही खचाखच होते हैं, लेकिन अब महिलाओं के लिए बने लेडीज कोच में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। भीड़ इतनी होती है कि न बैठने की जगह मिलती है और न ही ठीक से खड़े होने की। खासकर सुबह-शाम के पीक ऑवर्स में महिलाएं एक-दूसरे को धक्का देती हुई किसी तरह ट्रेन में घुसने की कोशिश करती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस भीड़भाड़ में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो केवल अपने आराम की सोचती हैं। वे ट्रेन को जैसे अपना निजी कमरा समझ लेती हैं और सीधे फर्श पर चटाई या प्लास्टिक शीट बिछाकर बैठ जाती हैं। इससे न सिर्फ खड़े होने वालों को दिक्कत होती है, बल्कि आने-जाने का रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो जाता है। इन्हीं वजहों से परेशान एक यात्री ने रेडिट पर अपनी शिकायत साझा की है। उन्होंने मुंबई लोकल के एक कोच की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कई महिलाएं नीचे बैठी दिख रही हैं। इनमें से एक महिला तो ट्रेन के भीतर ही मेकअप कर रही है।
विज्ञापन


https://www.reddit.com/r/mumbai/comments/1mhvvgw/where_can_i_complain_about_this/
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल ट्रेन के फर्श पर बैठी दिखीं लड़कियां
यह तस्वीर रेडिट के @r/Mumbai ग्रुप में डाली गई है और तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि यह रोजाना सुबह 6 बजे की घटना है। उन्होंने बताया कि जब उन महिलाओं से खड़े होने को कहा जाता है, तो वे कह देती हैं, "मैं खड़ी नहीं हो सकती," और फिर बेधड़क मेकअप करने लगती हैं। पोस्ट में यह भी साफ किया गया कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है, बल्कि हर दिन ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। तस्वीर में भले ही तीन महिलाएं नजर आ रही हों, लेकिन असल में वहां रोज पांच से छह महिलाएं ट्रेन के फर्श पर बैठती हैं। उनमें से कुछ तो ट्रेन के दरवाजे तक को घेर लेती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में भारी परेशानी होती है।

पोस्ट पर यूजर्स ने किए ढेरों कमेंट्स
यूजर ने अंत में पूछा, "मैं इसकी शिकायत कहां कर सकता हूं? ये हर दिन की समस्या बन चुकी है और मुझे बहुत गुस्सा आता है।" इस पोस्ट पर ढेरों लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "अगर ये आंटियां खड़ी नहीं हो सकतीं, तो क्या वो रेंगकर ट्रेन में आईं?" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसे मामलों में बाकी यात्रियों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए, तभी सुधार संभव है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed