Viral Video: स्कूटी पर ड्राइविंग टेस्ट दे रही थी दीदी, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा की लोग नहीं रोक पाए हंसी
Viral Video: ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए एक प्रक्रिया तय होती है, जिसमें सबसे जरूरी होता है प्रैक्टिकल टेस्ट। बिना इस टेस्ट को पास किए कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस हासिल नहीं कर सकता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही टेस्ट देती हुई लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे ही कोई व्यक्ति 18 वर्ष का होता है, वह अपने जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने की तैयारी में लग जाता है। इन्हीं डॉक्यूमेंट में से एक है ड्राइविंग लाइसेंस, जो गाड़ी चलाने के लिए जरूरी होता है। देश में किसी भी प्रकार का गाड़ी हो फिर चाहे वह बाइक हो, कार हो या बस हो। सड़क पर चलाने के लिए वैध लाइसेंस का होना जरूरी है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक महिला की ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ड्राइविंग टेस्ट देने आती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए एक प्रक्रिया तय होती है, जिसमें सबसे जरूरी होता है प्रैक्टिकल टेस्ट। बिना इस टेस्ट को पास किए कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस हासिल नहीं कर सकता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही टेस्ट देती हुई लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है।
Didi Ka Licence Confirmed😂😂 pic.twitter.com/BZ1pA4qERN
— Guru Ji (@Guruji___) June 13, 2025
प्रैक्टिकल देते ही लड़की का संतुलन बिगड़ता है
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान में ड्राइविंग टेस्ट के लिए हर्डल्स लगाए गए हैं, जिनके बीच से होकर लड़की को स्कूटी निकालनी होती है। जो लोग पहले ड्राइविंग टेस्ट दे चुके हैं, उन्हें इस प्रक्रिया की कठिनाई का अंदाजा होगा। वीडियो में शुरुआत में लड़की कुछ हर्डल्स को ठीक-ठाक पार कर लेती है, लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह स्कूटी के साथ गिर जाती है।
स्कूटी टेस्ट में फेल हुईं दीदी
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा गया है, "दीदी का लाइसेंस कन्फर्म।" इस क्लिप को अब तक 3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। इसके बावजूद लड़की के स्कूटी से गिरने वाला यह सीन लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसके चलते यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो यह भी दर्शाता है कि ड्राइविंग टेस्ट केवल फॉर्मेलिटी नहीं, बल्कि एक जरूरी प्रक्रिया है जो व्यक्ति के संतुलन, नियंत्रण और गाड़ी चलाने की कला को परखती है। इस तरह के वायरल वीडियो न केवल मनोरंजन का जरिया बनते हैं, बल्कि सीख देने वाले भी साबित हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे मजेदार मान रहे हैं तो कुछ इसे ड्राइविंग सीखने के महत्व से जोड़कर देख रहे हैं।