Viral Video: बेंगलुरु बस में मचा बवाल! महिला ने ड्राइवर को मारा थप्पड़, गुस्से में ड्राइवर ने भी जड़ा तमाचा
Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला और ड्राइवर के बीच पहले तो सिर्फ बहस होती है। महिला ड्राइवर से नाराज होकर बहस करती रहती है। लेकिन अचानक ही माहौल बिगड़ जाता है और बहस हाथापाई में बदल जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल लोगों में गुस्सा और आक्रामकता इतनी बढ़ गई है कि वे पलभर में एक-दूसरे पर हाथ उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की BMTC बस का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, क्योंकि इसमें एक महिला यात्री और बस ड्राइवर के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिलता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला और ड्राइवर के बीच पहले तो सिर्फ बहस होती है। महिला ड्राइवर से नाराज होकर बहस करती रहती है। लेकिन अचानक ही माहौल बिगड़ जाता है और बहस हाथापाई में बदल जाती है। जैसे ही महिला ड्राइवर पर हाथ छोड़ती है, वैसे ही ड्राइवर भी बिना देर किए पलटकर उस पर हाथ उठा देता है। इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है।
Caught on Camera: BMTC Bus Driver and Woman Passenger in Slap Spat on Tumakuru Road
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) September 10, 2025
A seemingly routine BMTC bus ride on Tumakuru Road near Peenya turned dramatic when a verbal disagreement between a woman passenger and the driver escalated into a physical confrontation, with… pic.twitter.com/pGkqZNB1y5
महिला ने ड्राइवर पर उठाया हाथ
यह पूरी घटना बस के बाहर खड़े एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। क्लिप में देखा जा सकता है कि ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा है और उसके पास ही कंडक्टर खड़ा है। तभी पीछे से 2-3 महिलाएं वहां आती हैं और ड्राइवर से गुस्से में बहस करने लगती हैं। शुरुआती कुछ सेकंड तक मामला सिर्फ जुबानी बहस तक सीमित रहता है। मगर अचानक एक महिला पीछे से ड्राइवर को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद ड्राइवर भी उस महिला पर कई बार हाथ छोड़ देता है।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग ड्राइवर के व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी पर रहते हुए एक ड्राइवर को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि महिला द्वारा पहले हाथ उठाने के बाद ड्राइवर की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी। इस वीडियो को सबसे पहले @karnatakaportf नाम के अकाउंट ने X पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि यह घटना पीन्या के पास तुमकुरु रोड की है। यहां एक नॉर्मल लगने वाली बस यात्रा अचानक नाटकीय हो गई, जब महिला यात्री और ड्राइवर की बहस हाथापाई में बदल गई। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे।
पुलिस ने की कार्रवाई
यह वीडियो लगातार ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है और इसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों और स्टाफ के बीच इतना तनाव क्यों बढ़ रहा है? क्या यह रोजाना बढ़ते स्ट्रेस, गुस्से और धैर्य की कमी का नतीजा है? फिलहाल इस झगड़े की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि झगड़ा आखिर क्यों शुरू हुआ था।